फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Parties are calculating votes, probe into the minds of Rajput community

Ambala News: सात दिन बाद पारा 41 डिग्री से नीचे, अभी राहत के आसार नहीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2024 05:50 AM IST
विज्ञापन
Parties are calculating votes, probe into the minds of Rajput community
c
विज्ञापन

गर्मी से निजात पाने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय कर रहे है। लेकिन लोगों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। गर्मी से लोगों की हालत खराब हो रही है। लू के थपेड़ों ने झुलसा दिया है। तेज धूप के साथ पूर्वी हवा भी चलना बंद हो जाने के कारण गर्मी का सितम लगातार बढ़ता जा रहा है।
पिछले कुछ दिनों से रोज ऐसे मरीज आ रहे हैं, जिनके बीमार होने की वजह गर्मी है। उल्टी, पैरों में क्रैंप, चक्कर आना, सिर में दर्द जैसी परेशानी हो रही है। औसतन रोज ऐसे तीन से चार मरीज आ रहे हैं। इन दिनों बाहर के खाने से लोगों को पेट में संक्रमण हो रहा है और इसकी वजह से उल्टी और डायरिया की शिकायत आ रही है।
विज्ञापन

वहीं, पिछले छह दिनों की बात करें तो अधिकतम तापमान मंगलवार को 41 डिग्री से नीचे आया है। 15 मई से लगातार तापमान 41 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चल रहा था। मंगलवार को अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया। यह तापमान पिछले 24 घंटे में 3.1 डिग्री सेल्सियस गिरा। वहीं, जिला शिक्षा विभाग ने जिले के राजकीय और निजी स्कूलों में गर्मी को लेकर छुट्टी नहीं की गई है। शिक्षा विभाग ने गर्मी बढ़ने पर स्कूलों के समय में बदलाव किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन दिन खुश्क और गर्म रहेगा मौसम
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 24 मई तक खुश्क और गर्म रहने की संभावना है। इस दौरान दिन के तापमान में बढ़ोतरी जारी रहने की संभावना है। दिन के समय गर्म हवाएं अर्थात लू चलने की संभावना है। तापमान बढ़ने से बीच-बीच में हल्के बादल और शाम और रात्रि के समय धूल भरी हवाएं चलने की संभावना बन रही है।
पिछले छह दिन बाद 41 डिग्री से नीचे आया तापमान
तारीख अधिकतम तापमान डिग्री सेल्सियस में
15 मई 41.1
16 मई 41.6
17 मई 43.4
18 मई 43.9
19 मई 43.8
20 मई 42.6
21 मई 39.5
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed