फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   parliamentarian ratanlal kataria will attend un general assembley

संयुक्त राष्ट्र के अधिवेशन में भाग लेंगे सांसद कटारिया

Sat, 31 Oct 2015 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/अंबाला
ब्यूरो/अमर उजाला/अंबाला Updated Sat, 31 Oct 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन
parliamentarian ratanlal kataria will attend un general assembley

सांसद रतन लाल कटारिया ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र संघ के 70वें अधिवेशन में भाग लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें प्रतिनिधी के तौर पर नामांकित किया है।

कटारिया ने कहा कि इससे पहले भी उन्हें वर्ष 2000 में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने 55वें अधिवेशन में भाग लेने के लिए अमेरिका भेजा था। उस समय उन्होंने संयुक्त राष्ट्र संघ की जरनल एसैंबली में पर्यावरण विषय पर भाषण दिया था। अब किस विषय पर बोलने का अवसर प्राप्त होगा यह न्यूयार्क जाकर पता चलेगा। सांसद रतन लाल कटारिया नारायणगढ़ में राज्य मंत्री नायब सैनी के कार्यालय में मीडिया से बात कर रहे थे।    

उन्होंने अन्र्तराष्ट्रीय मंचों पर जाने का मौका दिए जाने के लिए पार्टी का आभार व्यक्त किया। सांसद ने कहा कि वे अम्बाला की स्वाभिमानी जनता के आभारी है जिसने उन्हें भारी मतों से जीता कर संसद में भेजा और उन्हें मिल रहे सारे सम्मान की हकदार अंबाला लोकसभा क्षेत्र की जनता है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जिस प्रकार से सारी दुनिया के सामने मेक इन इंडिया की बात रखी है और दुनिया के सभी देशों से भारत की नजदिकियां बनाई है। हर मुदद्े को जिनमें कुपोषण, भुखमरी, शिक्षा, साउथ अफ्रीकन देशों के विकास के मुद्दों पर भारत के दृष्टिकोण से दुनिया को अवगत करवाया है।

सांसद ने कहा कि हम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में अमेरिका व चीन से शक्तिशाली आर्थिक शक्ति बनना चाहते है। वल्र्ड बैंक ने भी भारत की आर्थिक नीतियों की सराहना की है। भारत में जहां व्यापार करने की सूची में हिन्दुस्तान का नाम 142वें नम्बर पर था वह अब 130वें नम्बर पर आ गया है।

सांसद कटारिया ने हरियाणा की भाजपा सरकार के एक वर्ष के सफल कार्यकाल पर कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में जनता को भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन दिया गया है।

इस अवसर पर निगरानी समिति के संयोजक नरेन्द्र राणा कुराली, भाजपा मण्डल प्रधान अमित अग्रवाल, सुरेंद्र राणा, चंदन सैनी, मा. शिवप्रसाद, मंडल सचिव एडवोकेट प्रदीप गोयल, बृजमोहन, युवा मोर्चा अध्यक्ष प्रवीण धीमान, व्सोहन सिंह, विकास सैनी, मनोज राणा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed