फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Parcel management system started in Ambala division, it will be easy to track luggage

Ambala News: अंबाला मंडल में पार्सल मैनेजमेंट सिस्टम शुरू, लगेज ट्रैक करना होगा आसान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 May 2023 02:35 AM IST
विज्ञापन
Parcel management system started in Ambala division, it will be easy to track luggage
हरिंदर पाल सिंह
विज्ञापन

अंबाला। उत्तर रेलवे के अंबाला रेल मंडल ने पार्सल मैनेजमेंट सिस्टम की शुरुआत कर दी है। इसके तहत लगेज बुक करने के बाद उसके पहुंचने तक की सारी जानकारी संबंधित व्यक्ति के मोबाइल पर उपलब्ध होगी। सामान लोड होते ही बुक करने वाले व्यक्ति के मोबाइल पर संदेश आ जाएगा और गंतव्य पर पहुंचने के बाद भी उसको उसी माध्यम से सूचित किया जाएगा। इतना ही नहीं, लगेज ले जाने वाली ट्रेन की जानकारी से लेकर उसकी लोकेशन और गंतव्य तक पहुंचने का समय आदि की जानकारी भी मोबाइल पर संदेश (एसएमएस) के माध्यम से उपलब्ध हो सकेगी।
अंबाला रेल मंडल में पहले यात्रियों को लगेज बुक करने के लिए पार्सल विभाग में जाकर उसे तुलवाना होता था। इसके बाद संबंधित व्यक्ति काे एक रसीद दे दी जाती थी और फिर उसका लगेज ट्रेन में चढ़ने से लेकर गंतव्य तक पहुंचने की जानकारी व्यक्ति तक नहीं पहुंचती थी। उसे बस एक समय सीमा बता दी जाती थी कि इस दौरान लगेज गंतव्य स्टेशन पर पहुंच जाएगा। कई बार पार्सल बीच रास्ते या किसी दूसरे स्टेशन पर भी पहुंच जाता था। इसे ढूंढने के लिए संबंधित व्यक्ति और विभाग के अधिकारियों को काफी मशक्कत करनी पड़ती थी, लेकिन अब पार्सल मैनेजमेंट सिस्टम में कंप्यूटर की मदद से लगेज का वजन लेकर एक बारकोड जेनरेट किया जाता है। यह बार कोड पार्सल में लगाते हैं और उसकी जानकारी बुक करने वाले को दे दी जाती है। इसके बाद जैसे ही लगेज ट्रेन में चढ़ता है, व्यक्ति को मोबाइल पर संदेश पहुंच जाता है कि उसका लगेज संबंधित ट्रेन में चढ़ गया है। इसके बाद जैसे ही लगेज गंतव्य स्टेशन तक पहुंचता है तो तुरंत इसकी जानकारी भी व्यक्ति के मोबाइल पर आ जाती है। जरूरत पड़ने पर व्यक्ति मोबाइन नंबर से गंतव्य स्टेशन से संपर्क भी कर सकता है। इतना ही नहीं जिस ट्रेन से लगेज जा रहा है, उसकी लोकेशन भी व्यक्ति को मिलती रहती है।
विज्ञापन

-----------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

700 लगेज हो रहे बुक
अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन से रोजाना लगभग 700 लगेज बुक हो रहे हैं और यह पूरा कार्य पीएमएस की मदद से ही किया जा रहा है। पहले जहां इस कार्य के लिए तीन से चार कर्मचारियों की ड्यूटी लगती थी, वहीं अब एक कर्मचारी पूरी मॉनिटरिंग करते हुए यह कार्य कर रहा है। रेलवे को इससे प्रतिदिन एक से डेढ़ लाख रुपये के राजस्व की प्राप्ति भी हो रही है।
--------------------------
अंबाला मंडल के 10 स्टेशनों पर सुविधा शुरू
पार्सल मैनेजमेंट सिस्टम काफी कारगर साबित हो रहा है। इसके जरिए लगेज सुरक्षित और सुगम तरीके से गंतव्य स्टेशन तक पहुंच जाता है। लगेज बुक करवाने वाले व्यक्ति को सामान के उतरने व चढ़ने की जानकारी भी मोबाइल पर मिलती रहती है। अंबाला मंडल के 10 स्टेशनों पर इसे शुरू कर दिया गया है। इसमें अंबाला और चंडीगढ़ के अलावा सहारनपुर, यमुनानगर-जगाधरी, कालका, शिमला, पटियाला, धूरी और बठिंडा स्टेशन शामिल हैं। जल्द ही अबोहर और ऊना हिमाचल स्टेशन पर भी पीएमएस सुविधा शुरू हो जाएगी।
रितिका वशिष्ट, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक(फ्रेट) अंबाला मंडल।

-----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed