फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Paperless registry started, mutation stopped

Ambala News: पेपरलैस रजिस्ट्री शुरू, इंतकाल बंद

Wed, 17 Dec 2025 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Wed, 17 Dec 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
Paperless registry started, mutation stopped
छावनी तहसील में इंतकाल करवाने के लिए इंतजार करते लोग। संवाद
अंबाला। पेपरलेस रजिस्ट्री शुरू हुए करीब डेढ़ महीने का समय बीत गया है, लेकिन अभी तक पेपरलेस रजिस्ट्री का कार्य पूरी तरह से पटरी पर नही आया और धीमी गति से चल रहा है। लेकिन इंतकाल का काम बंद पड़ा है। जिसके कारण छावनी तहसील, सिटी तहसील, बराड़ा तहसील, नारायणगढ़ तहसील, साहा उप तहसील और शहजादपुर की उप तहसील में करीब 1800 इंतकाल लंबित पड़े हैं। इस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पहले वेब हेलरिस पोर्टल पर म्युटेशन, रजिस्ट्री ओर इंतकाल से संबंधित तीनों काम हुआ करते थे। लेकिन जब से सरकार ने नया पोर्टल शुरू किया है। अब सिर्फ ऑनलाइन पेपरलेस रजिस्ट्री हो रही है।
विज्ञापन


जब से वेब हेलरिस पोर्टल बंद हुआ है तब से लोगों के इंतकाल से संबंधित कार्य पूरी तरह से ठप पड़े हैं। नारायणगढ़ तहसील में ही करीब 700 इंतकाल लंबित हैं। इसी तरह से छावनी तहसील में 600 और सिटी तहसील में 500 इंतकाल लंबित हैं। लोग पेपरलेस रजिस्ट्री तो करवा रहे हैं लेकिन इंतकाल के परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन


10 दिन के लिए खोले थे इंतकाल
पेपरलेस रजिस्ट्री के दौरान इंतकाल दर्ज नहीं हो रहे थे और इंतकाल की संख्या बढ़ रही थी इसे देखते हुए सरकार ने दस दिन के लिए इंतकाल खोल दिए इसके बाद फिर से बंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


केस नंबर एक
शहर निवासी केहर सिंह ने बताया कि उन्होंने बड़ी मुश्किल से पेपरलेस रजिस्ट्री तो करवा ली, लेकिन अब वह इंतकाल करवाने के लिए तहसील के चक्कर लगा रहे हैं।

केस नंबर दो
छावनी निवासी सूरज ने बताया कि उसके पिता की मृत्यु हो चुकी है, उन्होंने अपनी माता के नाम पिछले महीने रजिस्ट्री करवा ली लेकिन अब इंतकाल
नहीं हो रहा है।

पेपरलेस रजिस्ट्री के पोर्टल में इंतकाल दर्ज करने का प्रोविजन नहीं था। बीच में करीब दस दिन के लिए खोले दिए गए, इसके बाद हमने लोगों के इंतकाल करवाए इसके बाद फिर से इंतकाल दर्ज होने बंद हो गए।
- सुनील कुमार, नायब तहसीलदार, अंबाला छावनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed