{"_id":"6360218d6fe5b273d1657013","slug":"panchayat-elected-unopposed-for-the-fourth-time-in-talheri-gujran-ambala-news-knl126044215","type":"story","status":"publish","title_hn":"तलहेड़ी गुजरान में चौथी बार निर्विरोध चुनी पंचायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तलहेड़ी गुजरान में चौथी बार निर्विरोध चुनी पंचायत
विज्ञापन
मुलाना। साहा खंड के तलहेड़ी गुजरान गांव के पंचायती इतिहास में चौथी बार गांव की पंचायत निर्विरोध चुनी गई। इससे गांव में खुशी की लहर है कि उनका गांव भाई चारे की मिसाल पेश कर रहा है। अब सरकार की घोषणा के अनुसार 11 लाख रुपये पंचायत को मिलेंगे। गांव में सरपंच पद एससी महिला के आरक्षित होने पर नामांकन के दिन दो महिला उम्मीदवार चुनावी दंगल में थी जबकि दो कवरिंग नामांकन दाखिल हुए।
नामांकन के दिन से ही गांव में पंचायत को सर्वसम्मति से बनाने की चर्चा शुरू हो गई। इसके चलते दोनों उम्मीदवारों के साथ चौपालों का आयोजन हुआ। सोमवार को गांव की महिला सरपंच उम्मीदवार नीलम देवी का नाम निर्विरोध सरपंच पद के लिए फाइनल किया गया। अन्य नामांकन सर्वसम्मति से वापस ले लिए गए।
ये बने पंच
रविंद्र वार्ड एक, मंजू देवी वार्ड दो, जसविंद्र वार्ड तीन, मंजू देवी वार्ड चार, ब्रिजेश वार्ड पांच, अमनदीप वार्ड छह और शिमला देवी को वार्ड सात से निर्विरोध पंच चुना गया। तलहेड़ी गुजरान गांव में तीन बार पहले भी सर्वसम्मति से सरपंच चुने गए हैं। 1990 में रामनाथ गुज्जर, 1985 में बरखा राम व इससे पहले बारू राम गांव में निर्विरोध सरपंच चुने गए थे।