फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Pallavi of Barara first in speech competition

Ambala News: भाषण प्रतियोगिता में बराड़ा की पल्लवी प्रथम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2024 12:22 PM IST
विज्ञापन
Pallavi of Barara first in speech competition
अंबाला सिटी। बलदेव नगर के राजकीय विद्यालय में जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव का उद्घाटन किया। इस मौके पर जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुधीर कालड़ा पहुंचे। उनके पहुंचने पर अंबाला जिला के गीता जयंती नोडल अधिकारी नरोत्तम शर्मा ने स्वागत किया। दीप प्रज्वलन के बाद बच्चों ने स्वागत गीत गाया।
विज्ञापन

सुधीर कालड़ा ने प्रतिभागियों को गीता के अनुसार कर्म करने की प्रेरणा दी। कनिष्ठ और वरिष्ठ वर्ग में प्रतियोगिता कराई। भाषण प्रतियोगिता वरिष्ठ वर्ग में डीएवी पब्लिक स्कूल बराड़ा की पल्लवी शर्मा प्रथम, राजकीय स्कूल सपहेड़ा की प्रियंका शर्मा द्वितीय, राजकीय स्कूल पुलिस लाइन की नेहा, राजकीय स्कूल सुलतानपुर की ज्योति, राजकीय स्कूल कोड़वा खुर्द की कृतिका को सांत्वना पुरस्कार मिला। कनिष्ठ वर्ग में डीएवी पब्लिक स्कूल बराड़ा की दीपांशी प्रथम, राजकीय स्कूल जलबेड़ा की श्रेया द्वितीय, राजकीय स्कूल सपहेड़ा की कृतिका ने तृतीय, एसएमबी गीता स्कूल से वोलिना दास, राजकीय स्कूल खतौली की जैसमीन, राजकीय स्कूल जंडली की अकविंद्र कौर ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया।
विज्ञापन

श्लोकोच्चारण वरिष्ठ वर्ग में राजकीय स्कूल भूरेवाला की निधि प्रथम, पीएम श्री राजकीय स्कूल साहा की सानिया द्वितीय, राजकीय स्कूल मोहडी-भानोखेडी की यशिका रानी तृतीय, राजकीय स्कूल ईस्माइलपुर की दिव्या, राजकीय स्कूल कड़ासन की शिवानी, राजकीय स्कूल पुलिस लाइन की आंचल ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। कनिष्ठ वर्ग में राजकीय स्कूल धनाना की राधिका प्रथम, राजकीय स्कूल जलबेडा की श्रेया द्वितीय, राजकीय सिंघावाला की कनिका वर्मा ने तृतीय, राजकीय रंगिया मंडी से खुशी, राजकीय तंदवाल की यशिका, शहजादपुर की हरमन ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेंटिंग प्रतियोगिता वरिष्ठ वर्ग में डीएवी पब्लिक स्कूल की वृंदा प्रथम, राजकीय स्कूल सपहेड़ा की सिमरन कौर ने द्वितीय, राजकीय स्कूल नाहाैनी की प्राची पांचाल ने तृतीय, पीएम श्री राजकीय स्कूल साहा के दीपक, एसएमबी गीता स्कूल नारायणगढ़ की दीपाली, राजकीय स्कूल काठेमाजरा की कीर्ति ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। कनिष्ठ वर्ग में राजकीय स्कूल बराडा की उर्वशी प्रथम, राजकीय स्कूल खतौली की हरमन सिंह ने द्वितीय, राजकीय स्कूल बलदेव नगर की अनन्या ने तृतीय, राजकीय स्कूल रामपुर सरसहेड़ी के राजकुमार, राजकीय स्कूल धनाना के दिलबाग सिंह, राजकीय स्कूल प्रेमनगर की मोहिनी ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया।
निबंध लेखन वरिष्ठ वर्ग में राजकीय स्कूल बब्याल की रूपाली ने प्रथम, राजकीय स्कूल पुलिस लाइन की रिद्धि ने द्वितीय, राजकीय स्कूल खैरा ने तृतीय, राजकीय स्कूल नाहाैनी की पलक धीमान, पीएम श्री राजकीय स्कूल साहा की खुशी, राजकीय स्कूल गोकलगढ़ के यश शर्मा ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। कनिष्ठ वर्ग में राजकीय स्कूल मियां माजरा की पूजा प्रथम, डीएवी स्कूल बराड़ा की गीतिका द्वितीय, राजकीय स्कूल सात नंबर की मोबिना तृतीय, राजकीय स्कूल सुभाष नगर की दिशा, पीएम श्री शहजादपुर की सिया, राजकीय स्कूल डेरा ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया।
संवाद प्रतियोगिता वरिष्ठ वर्ग में राजकीय स्कूल जलबेड़ा की वंदना, रजविंद्र ने प्रथम, राजकीय स्कूल मोहडी-भानोखेडी की पारूल शर्मा, कनिका शर्मा द्वितीय, डीएवी पब्लिक स्कूल बराड़ा की उर्वशी शर्मा, जाह्नवी ने तृतीय, राजकीय स्कूल बराड़ा से रिया, जानवी, सूरजभान, पीएम श्री साहा के समर पाल, लव अरोड़ा, राजकीय स्कूल कड़ासन की यशिका, चाहत को सांत्वना पुरस्कार मिला। वरिष्ठ वर्ग में डीएवी बराड़ा की कृतिका व कनिष्का चौहान प्रथम, राजकीय स्कूल बराड़ा की अनन्या और तन्वी ने द्वितीय, राजकीय स्कूल जलबेड़ा की श्रेया और उषा ने तृतीय, राजकीय स्कूल मोहड़ी-भानोखेडी की कनिका और पलक, एसएमबी गीता स्कूल नारायणगढ़ की ध्रुविका और वंशिका, पीएमश्री साहा के अभिषेक और रोहित ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया।
प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता वरिष्ठ वर्ग में राजकीय स्कूल गोकलगढ़ के साहिल, वंशिका, तरणजीत कौर प्रथम, राजकीय स्कूल धीन के दीपांशी, रेणु, दीया ने द्वितीय, राजकीय स्कूल सपेहड़ा के अक्षय, हरलीन, तृप्ति ने तृतीय, राजकीय स्कूल पंजोखरा साहिब के तानिया, अंजू, ईश्मीत, राजकीय स्कूल मोहडी-भानोखेड़ी की ललिता, जश्न, अंशिका, राजकीय स्कूल कुराली की रिया, प्रिंस, राधिका ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया।

कनिष्ठ वर्ग में राजकीय स्कूल सुलतानपुर के अभिनंदन, प्रियांशु, चिराग प्रथम, राजकीय स्कूल बब्याल के करध, विनय, चिराग द्वितीय, राजकीय स्कूल सपहेड़ा की आरजू, जिताशा, वंशिका ने तृतीय, राजकीय स्कूल नाहाैनी के स्नेहा, राधिका, जाह्नवी, राजकीय स्कूल पंजलासा की माही, इंशात, स्वाति, राजकीय स्कूल बलदेव नगर की गुरलीन कौर, मान्या और निशा ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। जिला स्तर पर प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता कुरुक्षेत्र में भाग लेंगे। विशिष्ट अतिथि डाइट प्राचार्य रेनू अग्रवाल ने छात्रों का उत्साह वर्धन किया।अंत में नोडल अधिकारी नरोत्तम ने जिला शिक्षा अधिकारी का धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed