फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Pahalgam accident: 1095 passengers reached Katra station, special train reached New Delhi

पहलगाम हादसा : कटरा स्टेशन पर पहुंचे 1095 यात्री, नई दिल्ली लेकर पहुंची विशेष ट्रेन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Apr 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
Pahalgam accident: 1095 passengers reached Katra station, special train reached New Delhi
अंबाला। पहलगाम में हुए हादसे के बाद रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए विशेष ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में बुधवार रात को कटरा से नई दिल्ली के बीच एक विशेष ट्रेन का संचालन किया गया। इस ट्रेन के माध्यम से कश्मीर से आए लगभग 1095 यात्रियों को नई दिल्ली की तरफ रवाना किया गया। ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को खाने-पीने के सामान के अलावा अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई गई। ये जानकारी उत्तर रेलवे के प्रवक्ता हिमांशु शेखर उपाध्याय ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कश्मीर में फंसे लगभग 165 पर्यटकों को ट्रेन नंबर 12920, 22942, 20434, 22432, 12414, 12446 तथा 14662 के माध्यम से गंतव्य स्टेशन की तरफ भेजा गया। इसी प्रकार कश्मीर से उधमपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचे लगभग 170 यात्रियों को ट्रेन नंबर 14504, 14612, 22462 और 12550 के माध्यम से नई दिल्ली की तरफ भेजा गया। इसके अलावा विशेष ट्रेन संख्या 04612 के माध्यम से 580 यात्रियों को नई दिल्ली तक पहुंचाया गया। इस दौरान बीच रास्ते के रेलवे स्टेशनों उधमपुर और जम्मू आदि पर आरपीएफ व जीआरपी टीमों की मदद से यात्रियों को जरूरी सामान मुहैया करवाया गया।
विज्ञापन

कश्मीर से लौटने वाले पर्यटकों की सुख-सुविधा के लिए रेलवे ने तीन मंडलों के प्रबंधकों को निगरानी के निर्देश दिए हैं। इसमें जम्मू मंडल के अलावा फिरोजपुर और अंबाला मंडल शामिल हैं। संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वो सफर के दौरान स्टेशन पर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए तैयार रहें ताकि पर्यटकों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। वहीं रात्रि ड्यूटी पर स्टेशन पर तैनात रहने वाले अधिकारियों को भी इसकी जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नई दिल्ली से कटरा के लिए रवाना होगी एक और विशेष रेल गाड़ी
कश्मीर से वापिस लौट रहे पर्यटकों की सुविधा को देखते हुए रेलवे ने एक ओर विशेष ट्रेन के संचालन का फैसला किया है जोकि वीरवार रात को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से चलेगी। ट्रेन नंबर 04611 का संचालन नई दिल्ली से रात 11.50 बजे किया जाएगा। यह ट्रेन बीच रास्ते पानीपत, कुरुक्षेत्र, अंबाला, ढंडारी कलां, जालंधर छावनी, पठानकोट, जम्मूतवी व उधमपुर रेलवे स्टेशन पर ठहरेगी। वापसी में अगले दिन इस ट्रेन का संचालन कटरा से नई दिल्ली की तरफ किया जाएगा। इसका फैसला पर्यटकों की संख्या के हिसाब से किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed