फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Paddy procurement continued for the third day in the mandis, but lifting has not yet begun.

Ambala News: मंडियों में तीसरे दिन भी की गई धान खरीद, अभी नहीं हुआ उठान शुरू

Thu, 25 Sep 2025 03:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Thu, 25 Sep 2025 03:46 AM IST
विज्ञापन
Paddy procurement continued for the third day in the mandis, but lifting has not yet begun.
शहर के नई अनाज मंडी में धान खरीद करते हुए एजेंसी अ​धिकारी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। जिले की मंडियों में धान खरीद का तीसरा दिन रहा। तीसरे दिन भी सुबह से शाम तक धान की खरीद की गई। जिले की मंडियों में बुधवार शाम तक 4444 गेट पास काटे गए और शाम तक 24459 मीट्रिक टन की आवक हुई। इसमें से शाम तक 9179 मीट्रिक टन की खरीद हुई। अभी राइस मिलर्स के पंजीकरण नहीं हुए हैं। उसके बाद ही उठान होगा। वहीं, मंडी में धान की आवक लगातार तेज हो रही है। जिससे मंडी फुल होती जा रही है। वहीं, अभी तक राइस मिलर्स के पंजीकरण भी नहीं हुए हैं। जिससे आने वाले कुछ दिनों में धान का उठान न होने से दिक्कत आ सकती है। अभी मंडी में धान खरीद चल रही है। हैफेड व डीएफएससी एजेंसी की ओर खरीद की जा रही है। धान खरीद के साथ-साथ कृषि विभाग की ओर से भी पराली जलाने के मामलों पर नजर रखी जा रही है। बुधवार तक जिले में कोई भी केस पराली जलाने का नहीं आया। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उप निदेशक डॉ. जसविंद्र सैनी ने बताया कि अभी जिले में पराली जलाने का कोई मामला सामने नहीं आया है। पिछले वर्षों के मुकाबले किसानों में जागरूकता आई है।

शहर के नई अनाज मंडी में धान खरीद करते हुए एजेंसी अधिकारी। संवाद

शहर के नई अनाज मंडी में धान खरीद करते हुए एजेंसी अधिकारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed