फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   PACS employees will protest at the district headquarters on 22nd and 23rd in support of their demands.

Ambala News: पैक्स कर्मचारी 22 और 23 को मांगों मांगों के समर्थन में जिला मुख्यालय पर करेंगे प्रदर्शन

Sun, 21 Dec 2025 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Sun, 21 Dec 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
PACS employees will protest at the district headquarters on 22nd and 23rd in support of their demands.
बैठक में विचार-विमर्श करते पाक्स कर्मचारी। संवाद
इसराना। मांडी गांव में पैक्स कर्मचारियों ने शनिवार को जिला कार्यकारिणी की बैठक की। जिसमें सदस्याें द्वारा विचार-विमर्श कर 22 से 23 दिसंबर तक सभी पैक्स कर्मचारी जिला मुख्यालय पर धरना देकर अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन करेंगे। जिला महासचिव जगत सिंह ने बताया कि सरकार द्वारा 2019 में की गई वेतनमान की घोषणा की लागू नहीं किया जा रहा। अपनी मांगों के लिए सभी पैक्स कर्मचारी 22 से 23 दिसंबर तक दो दिनों के लिए जिला मुख्यालय पर सरकार के खिलाफ धरना देकर प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान कर्मचारी पैक्स पर कंप्यूटर पर कोई काम नहीं करेंगे। अगर सरकार द्वारा उनकी मांगों को पुरा नहीं किया गया तो 29 दिसंबर से 31 दिसंबर तक सभी पैक्स में कलम छोड़ हड़ताल की जाएगी। इस मौके पर कैशियर रमेश कुमार, सुल्तान देशवाल, वीरभान, निर्मल सिंह, सुभाष, कर्मवीर, बलराज, जोगेंद्र, मयूर व कंवरपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed