{"_id":"6a7b90b77193447d920c128d","slug":"oxygen-plant-shut-for-two-years-to-restart-ambala-news-c-18-1-knl1006-967993-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: दो साल से बंद ऑक्सीजन प्लांट फिर शुरू होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: दो साल से बंद ऑक्सीजन प्लांट फिर शुरू होगा
विज्ञापन
अंबाला। कोरोना काल के दौरान छावनी के नागरिक अस्पताल में लाखों रुपये की लागत से स्थापित ऑक्सीजन प्लांट को दोबारा पूरी क्षमता से शुरू किया जाएगा। दो वर्षों से बंद पड़े ऑक्सीजन प्लांट पर बूस्टर प्लांट लगाए जाने के बाद उसका ट्रायल पूरी तरह सफल रहा है।
अब इन बूस्टर की मदद से प्लांट में ही सीधे ऑक्सीजन सिलिंडर भरे जा सकेंगे। मुख्यालय से अनुमति मिलते ही इसे चालू कर दिया जाएगा। इसके इस्तेमाल से महज 10 मिनट में ऑक्सीजन सिलिंडर भर जाएगा।
कोरोना काल के दौरान आपात स्थिति से निपटने और ऑक्सीजन की किल्लत दूर करने के लिए अंबाला सिटी, अंबाला छावनी, बराड़ा समेत छह प्रमुख स्थानों पर करोड़ों रुपये की लागत से ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किए गए थे। हालांकि, महामारी का प्रभाव कम होने और रखरखाव के अभाव में यह प्लांट दो साल से बंद पड़े थे। संवाद