फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Overlooked: Waiting for the sting of dengue....

अनदेखी : डेंगू के डंक का इंतजार....

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Aug 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
Overlooked: Waiting for the sting of dengue....
अंबाला में बाढ़ से जरूर लोगों को कुछ राहत मिल गई हो मगर डेंगू मलेरिया जैसी बीमारी के मुहाने पर अब अंबाला खड़ा हुआ है। खुद स्वास्थ्य विभाग भी अगस्त और सितंबर माह को काफी चुनौतीपूर्ण मान रहा है। क्योंकि इन्ही दो महीनों में डेंगू का डंक देखने को मिलता है। पिछली बार भी लोगों को इस समस्या से दो चार होना पड़ा था। इस बार यह समस्या बढ़ सकती है क्योंकि अंबाला सिटी और अंबाला कैंट में पड़ताल में सामने आया कि कई ऐसे स्थान हैं जहां पर जलभराव की स्थिति अभी भी तक बनी हुई है। कुछ स्थानों पर तो पानी में मच्छरों को साफ देखा जा सकता है। जिन स्थानाें पर जलभराव बना हुआ है वह अधिकांशत: प्लाॅट, पार्क या खाली स्थान हैं। जिनकी देखरेख नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन


कई इलाके दवा के छिड़काव से अछूते

स्वास्थ्य विभाग अपनी टीमों के माध्यम से क्षेत्रों में लारवा न पनपे इसके लिए जा रहा है मगर फिर भी शहर व छावनी क्षेत्र में कई इलाके अछूते हैं। इसको लेकर लोगों से भी विभाग अपील कर रहा है कि उनके घर के सामने प्लॉट या अन्य खाली स्थानों पर कोई भी तेलीय पदार्थ का छिड़काव करें। वहीं अगर खाद्य पदार्थ बनाने वाले लोग इस कार्य में मदद कर सकते हैं वह अपने यहां प्रयोग किया खराब तेल इस कार्य में लगा सकते हैं। जिससे कि डेंगू मलेरिया जैसी बीमारी को फैलने से रोका जा सके। दवा के छिड़काव का कार्य स्वास्थ्य विभाग कुछ इसलिए भी कर रहा है क्योंकि अगर अगस्त और सितंबर में डेंगू मलेरिया के मरीज सामने आते हैं तो स्वास्थ्य विभाग पर अचानक से लोड बढ़ जाएगा।
विज्ञापन


ऐसे मिल सकता है समाधान

अगर आपके घर के सामने कई दिन से पानी जमा है तो इसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग को दी जा सकती है। इसके साथ ही फॉगिंग का कार्य नगर परिषद व नगर निगम दोनों की जिम्मेदारी है। ऐसे में उन्हें भी इस कार्य के लिए कहा जा सकता है। स्वास्थ्य विभाग के मलेरिया विभाग की मदद भी इस कार्य में ली जा सकती है ताकि स्वास्थ्य विभाग को भी मदद मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


केस 1------

बाढ़ के बाद से जलभराव की स्थिति

अंबाला सिटी स्थित मनमोहन नगर के स्थानीय निवासी मुंशीराम ने बताया कि जब से अंबाला जिला में बाढ़ जैसे हालात बने तब से मनमोहन नगर क्षेत्र के कई खाली प्लॉटों में आज भी जलभराव की स्थिति बनी हुई है। खाली प्लाटों में हुए जलभराव से क्षेत्र में दुर्गंध का माहौल बना हुआ है, वही कुछ क्षेत्रों की गलियों में कीचड़ आदि होने से व्यवस्था पूरी तरह से खराब चल रही है। जिससे स्थानीय लोग काफी परेशान चल रहे हैं।

सेक्टर 9 के वाशिंदों को सता रही चिंता

अंबाला सिटी के सेक्टर-9 निवासी अरूण गुप्ता ने बताया कि बीते दिनों बारिश के कारण पूरे शहर के हालात काफी बिगड़े थे, उस समय से आजतक सेक्टर के रिहायशी भवनों के बीच खाली पड़े प्लॉटों में गंदा पानी जमा होने से क्षेत्र में काफी दुर्गंध फैल रही है। वहीं सेक्टर-9 के श्री शिवधाम मंदिर के बिल्कुल साथ लगते पार्क में आज भी जलभराव की स्थिति बनी हुई है। जिससे स्थानीय लोग बहुत परेशान चल रहे हैं। वहीं क्षेत्र में हुए जलभराव को लेकर नगरनिगम प्रशासनिक अधिकारियों को भी अवगत करवाया गया है।

दिन में भी काट रहे मच्छर

लालकुर्ती निवासी नवीन यादव ने बताया कि बाढ़ का पानी निकलने के बाद अचानक से मच्छर अधिक आ गए हैं। दिन के समय में दिक्कत देते हैं, डर लग रहा है कि कहीं किसी को बीमारी न हो जाए। इसके लिए एहतियात भी बरत रहे हैं। प्रशासन को फॉगिंग करानी चाहिए, जो अभी तक नहीं दिखाई दे रही है।




खाली प्लॉटों में भरा है पानी

अमरपुरी निवासी अमर ने बताया कि काॅलोनी बाढ़ का पानी काफी आ गया था। कुछ स्थानों पर खाली प्लॉटों में जलभराव है। यहां मच्छरों को पानी में पनपते हुए साफ देखा जा सकता है। अब मच्छरों की भरमार है फॉगिंग भी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed