फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Outline of ward closure prepared, city council submitted final list

Ambala News: वार्डबंदी की रुपरेखा तैयार, नगर परिषद ने सौंपी अंतिम सूची

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Aug 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
Outline of ward closure prepared, city council submitted final list
अंबाला। बूथ स्तर पर तैयार की गई नए 32 वार्ड की जनसंख्या और क्षेत्र को निकाय विभाग की मंजूरी मिल जाएगी। पहले विभाग ने इस पर आपत्ति लगाई थी और बूथ की जगह वार्ड की जनसंख्या के हिसाब से नया वार्ड तैयार करने के निर्देश दिए थे। इससे वार्ड के नक्शों में अंतर आ रहा था। स्थानीय क्षेत्र भी काफी दूर हो रहे थे। इसलिए नगर परिषद ने पक्ष रखते हुए अब फाइनल रिपोर्ट तैयार करके निकाय विभाग के मुख्यालय में जमा करवा दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार आगामी दो-तीन दिन में निकाय विभाग की तरफ से अधिसूचना जारी कर दी जाएगी। इसके तहत स्थानीय लोगों से आपत्तियां मांगी जाएंगी कि किसी को नए 32 वार्ड के गठन को लेकर कोई परेशानी तो नहीं है। पहले इसे नगर परिषद के स्तर पर दुरुस्त करने की कोशिश की जाएगी। इसके बाद उपमंडल अधिकारी व उपायुक्त अंबाला आपत्तियों का समाधान करेंगे।
विज्ञापन

158 बूथों की जनगणना के आधार पर नए वार्ड 32 का सृजन किया गया था। इसमें नजदीकी वार्ड 28 से लेकर 31 वार्ड के क्षेत्रों और लोगों को शामिल किया गया। इसी आधार पर सभी वार्डाेंं में सामान्य श्रेणी, अनुसूचित जाति और पिछड़ी श्रेणी के मतदाताओं की नई सूची तैयार की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ड नंबर 32 में शामिल क्षेत्र
बीसी बाजार, जीपीओ क्षेत्र, जैन स्कूल, स्टाफ रोड, लारेंस रोड, सीटीओ काम्पलेक्स, वाल्मीकि बस्ती पैरी होटल, डेहा बस्ती, फायरब्रिगेड क्वार्टर, इंदिरा पार्क, बीडी ग्राउंड, रामा बिल्डिंग, विजय रत्न चौक, बैंक रोड, बीएल मेड रोड व सीसेल होटल आदि का क्षेत्र नए 32 वार्ड में शामिल किया गया है।


वार्ड 32 में हैं 4598 वोटर

नए वार्ड में 4598 वोटर शामिल किए गए हैं। परिवार पहचान पत्र के हिसाब से 5075 वोटर हैं। इसमें अनुसूचित जाति से संबंधित 2386 और पिछड़ी श्रेणी के 882 वोटर हैं। वहीं 32 वार्ड में कुल वोटर की संख्या एक लाख 75 हजार 621 है।


बूथ स्तर पर आकलन करके नए वार्ड 32 को बनाया गया था। इसकी विस्तृत रिपोर्ट बनाकर निदेशालय भेज दी गई है। उम्मीद है कि आगामी दो-चार दिन में अधिसूचना जारी हो जाएगी और फिर लोगों से आपत्तियां मांगी जाएंगी।

-जरनैल सिंह, कार्यकारी अधिकारी, नप सदर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed