फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Out of 50 children found in the train, 27 turned out to be minors, the passengers on board were stunned to see the 80-member team

रेल के जरिए हो रही मानव तस्करी पर फिर कसा शिकंजा , 7 टीमों ने खंगाली 22 कोच की ट्रेन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jul 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Out of 50 children found in the train, 27 turned out to be minors, the passengers on board were stunned to see the 80-member team
रेल के जरिए बिहार से मानव तस्करी का धंधा इस समय जोरों पर है। इसीलिए रेलवे सुरक्षा एजेंसियां भी चौकस हो गई हैं। 8 जुलाई को कर्मभूमि ट्रेन से बरामद किए गए 18 बच्चों के बाद वीरवार को एक बार फिर ट्रेन में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई। ट्रेन नंबर 02407 न्यूजलपाईगुुड़ी-अमृतसर, कर्मभूमि एक्सप्रेस के छावनी स्टेशन पहुंचते ही 7 अलग-अलग टीमों ने 22 कोच की ट्रेन को घेर लिया। जांच के दौरान लगभग 7 कोच से 50 बच्चों को संरक्षण में लिया गया। टीम की इस कार्रवाई के दौरान ट्रेन में सनसनी फैल गई और यात्री सहम गए। पूछताछ के दौरान टीम को 27 बच्चे नाबालिग मिले। इन बच्चों की काउंसलिंग कर परिजनों की जानकारी हासिल की जाएगी। वहीं मानव तस्कर गिरोह के बारे में भी पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन

कर्मभूमि एक्सप्रेस में बिहार के अलग-अलग जिलों से लुधियाना ले जाए जा रहे बच्चों को गुप्त सूचना के आधार पर 80 कर्मचारियों की टीम ने रेस्क्यू किया। ट्रेन लगभग दोपहर 1.18 बजे प्लेटफार्म 7 पर पहुंची। ट्रेन के रुकते ही कर्मचारी तुरंत सभी डिब्बों में घुस गए और अकेले बैठे बच्चों को संरक्षण में लिया। सभी को ट्रेन से उतारकर प्लेटफार्म पर बैठाया गया। ट्रेन में तलाशी अभियान चलाने के लिए बाकायदा रेलवे की तरफ से 10 मिनट के ठहराव की अतिरिक्त इजाजत ली गई थी। कार्रवाई संपन्न होने के बाद ट्रेन को 1.23 बजे की जगह 1.33 बजे रवाना किया गया। बच्चों को पूछताछ के लिए प्लेटफार्म 1 पर बने रिटायरिंग रूम में लाया गया। सभी के घर का पता और परिजनों का मोबाइल नंबर पूछा गया। सभी बच्चे काफी डरे सहमे हुए थे। टीम में जीआरपी, आरपीएफ, रेलवे चाइल्ड टीम, जिला बाल कल्याण समिति टीम, जिला बाल सुरक्षा टीम, ओपन शेल्टर होम टीम, बचपन बचाओ अभियान टीम, एंटी ह्यूमैन ट्रैफिकिंग टीम पंचकूला व अंबाला की टीम ने पूरी योजना के तहत आपसी तालमेल से कार्य किया।
विज्ञापन

बिहार के तीन जिलों से हैं बच्चे
प्राथमिक पूछताछ में बच्चों ने बताया कि वह पूर्णिया, किशनगंज और कटिहार के रहने वाले हैं। वह अपने मामा, चाचा व भाई संग लुधियाना जा रहे थे।
ट्रेन से मानव तस्करी की सूचना मिली थी। कर्मभूमि एक्सप्रेस में चले रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान 27 बच्चे नाबालिग मिले हैं। सभी की डीडीआर कटवाकर मेडिकल करवाया गया है और उन्हें अभी ओपन शेल्टर होम भेजा गया है। प्राथमिक पूछताछ में बच्चों ने बताया कि वह चाचा, मामा व भाई संग लुधियाना जा रहे थे। बच्चे काफी डरे सहमे हैं। काउंसलिंग के बाद ही पूरी जानकारी मिल पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

राकेश चोपड़ा, कॉओर्डिनेटर रेलवे चाइल्ड टीम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed