फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Operation Sindoor Haryana minister Vij said- took revenge from every single culprit of Pahalgam attack

ऑपरेशन सिंदूर: हरियाणा के मंत्री अनिल विज बोले-पहलगाम हमले के एक-एक दोषी से बदला लिया; आतंकियों को ऐसा ठोका...

Wed, 07 May 2025 12:47 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 07 May 2025 12:47 PM IST
सार

हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने कहा कि पाकिस्तान में कोई दमखम नहीं है पाकिस्तान खाली ढिंढोर्ची है और डिंडोरा पीट रहा हैं और अपनी दहशत बनाकर रखता हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान हमसे तीन बार युद्ध हार चुका है।

विज्ञापन
Operation Sindoor Haryana minister Vij said- took revenge from every single culprit of Pahalgam attack
मंत्री अनिल विज - फोटो : ANI

विस्तार

हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने भारत सेना के ऑपरेशन सिंदूर को लेकर कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहले दिन ही कह दिया कि पहलगाम हमले के एक-एक दोषी से बदला लिया जाएगा और एक-एक को ठोका जाएगा और वह करके दिखा दिया गया है।  

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आज पाकिस्तान के कई आतंकी ठिकानों पर हमले किए गए हैं और पाकिस्तान की शरण में पनप रहे आतंकियों को ऐसा ठोक दिया जाएगा कि दोबारा से इस तरह की हरकत करने के लायक नहीं रहेंगे"। उन्होंने यह कहा कि "पाकिस्तान के साथ हुए हमने तीनों युद्ध देखे हैं पाकिस्तान हमसे मुकाबला नहीं कर सकता।
विज्ञापन




विश्व की बेहतरीन मजबूत सेनाओं में से भारत की सेना आती है - विज
अलर्ट रहने के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि "अलर्ट तो रहना पड़ता है  उन्होंने कहा कि विश्व की बेहतरीन मजबूत सेनाओं में से भारत की सेना आती है और छोटा सा पाकिस्तान और बार-बार यही रट कर रहा है कि हमारे पास एटमी बम है। उन्होंने कहा कि हम तुम्हारे बाप हैं हम तुम्हें उड़ने देंगे तभी तो तुम?
विज्ञापन
विज्ञापन


हमने भी एटमी बम रखे हुए हैं, वह कंचे खेलने के लिए नहीं रखे हैं?- विज
उन्होंने कहा कि हमने भी एटमी बम रखे हुए हैं, वह कंचे खेलने के लिए नहीं रखे हैं, वह हिसाब किताब बराबर रखने के लिए रखे हुए हैं, लेकिन हमारी नीति है हम पहले नहीं करते है"। उन्होंने कहा कि हमारी नीति है:- 


"जो तोको काटा बोए 
तोको बोए तो भाला 
वह बंदा भी याद करेगा
कि किससे पड़ा है पाला"

पाकिस्तान में कोई दमखम नहीं है पाकिस्तान खाली ढिंढोर्ची है - विज
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में कोई दमखम नहीं है पाकिस्तान खाली ढिंढोर्ची है और डिंडोरा पीट रहा हैं और अपनी दहशत बनाकर रखता हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान हमसे तीन बार युद्ध हार चुका है। पाकिस्तान ने सन 1965,सन 1971 और सन 1999 में कारगिल युद्ध में भी हमसे मार खाई है। उन्होंने कहा कि हमने तीनों युद्ध देखे हैं पाकिस्तान हमसे मुकाबला नहीं कर सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed