फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Operation of 70 trains will be affected on Ambala-Delhi rail section for six days.

Ambala News: अंबाला-दिल्ली रेल खंड पर छह दिन प्रभावित रहेगा 70 ट्रेनों का संचालन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
Operation of 70 trains will be affected on Ambala-Delhi rail section for six days.
अंबाला। ट्रेन के माध्यम से यात्रा करने वाले यात्रियों की परेशानी बढ़ने वाली है। रेलवे ने ट्रैक की सुरक्षा को लेकर ब्लॉक लेने का फैसला किया है। यह ब्लॉक अंबाला-दिल्ली की मुख्य रेल लाइन पर लिया जाएगा। इस दौरान दिल्ली मंडल के अधीन मोहड़ी स्टेशन के अधीन रेल खंड पर कार्य किया जाएगा। यह ब्लॉक 6 दिन का होगा और 30 मई से लेकर 5 जून तक इस रेल खंड पर काम चलेगा। रेल खंड पर काम की वजह से अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन से आवागमन करने वाली 70 ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। इस दौरान 22 ट्रेनें पूर्ण तौर पर रद्द रहेंगी, वहीं दो को बीच रास्ते रोककर वापस चलाया जाएगा। इसी प्रकार 29 ट्रेनें दिल्ली के बजाय सहारनपुर के परिवर्तित मार्ग से चलेंगी, जबकि 28 ट्रेनों को बीच रास्ते रोककर देरी से चलाया जाएगा।
विज्ञापन


रद्द ट्रेन
ट्रेन नंबर 14053 व 54 दिल्ली-दौलतपुर चौक-दिल्ली, 64563 व 64564 रायपुर हरियाणा-अंब अंदौरा-रायपुर हरियाणा, 64483 व 82 कुरुक्षेत्र-अंबाला-कुरुक्षेत्र, 64532 व 41 अंबाला-पानीपत-अंबाला, 64546 व 45 अंबाला-कुरुक्षेत्र-अंबाला, 64548 व 47 अंबाला-कुरुक्षेत्र-अंबाला, 04081 व 82 नई दिल्ली-कटरा-नई दिल्ली, 12983 व 84 अजमेर-चंडीगढ़-अजमेर, 12046 व 45 चंडीगढ़-नइ दिल्ली-चंडीगढ़ शताब्दी, 20977 व 78 अजमेर-चंडीगढ़-अजमेर वंदेभारत, 14680 व 79 अमृतसर-दिल्ली-अमृतसर रद्द रहेंगी।
विज्ञापन


बीच रास्ते रद्द संचालन
ट्रेन नंबर 14508 व 07 फाजिल्का-दिल्ली-फाजिल्का का संचालन अंबाला तक होगा और यहीं से ट्रेन वापस रवाना होगी। इसी प्रकार 64481 पानीपत-अंबाला का संचालन कुरुक्षेत्र तक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदले मार्ग से संचालित ट्रेनें
ट्रेन नंबर 13051 हावड़ा-कालका नेताजी एक्सप्रेस सहारनपुर के रास्ते चलेगी। इसी प्रकार 18101 टाटा-जम्मूतवी, 18309 संभलपुर-जम्मूतवी, 12413 अजमेर-जम्मूतवी, 22401 दिल्ली-उधमपुर, 12265 दिल्ली-जम्मूतवी, 11077 पूणे-जम्मूतवी, 11905 आगरा-होशियारपुर, 12751 नांदेड़-जम्मूतवी, 12925 बांद्रा-अमृतसर, 12715 नांदेड़-अमृतसर, 20434 कटरा-सूबेदारगंज, 12414 जम्मूतवी-अजमेर, 12266 जम्मूतवी-दिल्ली, 22402 उधमपुर-दिल्ली, 13052 कालका-हावड़ा, 18102 जम्मूतवी-टाटा, 18310 जम्मूतवी-संबलपुर, 12446 जम्मूतवी-नई दिल्ली, 22686 चंडीगढ़-यशवंतपुर, 20808 अमृतसर-विशाखापट्नम, 12450 चंडीगढ़-मडगांव, 00462 बडगांव-आदर्श नगर, 15708 अमृतसर-कटिहार, 12926 अमृतसर-बांद्रा, 22430 पठानकोट-दिल्ली, 14218 चंडीगढ़-प्रयागराज अंबाला-पानीपत के बजाए अंबाला-सहारनपुर के रास्ते चलेगी।

देरी से संचालित
ट्रेन नंबर 19411 गांधीनगर-दौलतपुर चौक 160 मिनट, 22452 चंडीगढ़-बांद्रा 90 मिनट, 11078 जम्मूतवी-पूणे 85 मिनट, 22477 नई दिल्ली-कटरा वंदे भारत 105 मिनट, 22487 दिल्ली-अमृतसर वंदे भारत 100 मिनट, 22448 अंब अंदौरा-नई दिल्ली वंदे भारत 135 मिनट, 12920 मालवा एक्सप्रेस 85 मिनट, 11058 अमृतसर-मुंबई 130 मिनट, 15707 कटिहार-अमृतसर 130 मिनट, 11057 मुंबई-अमृतसर 105 मिनट, 12919 मालवा एक्सप्रेस 85 मिनट, 14217 ऊंचाहार एक्सप्रेस 70 मिनट, 22447 नई दिल्ली-अंब अंदौरा वंदे भारत 45 मिनट, 22439 नई दिल्ली-कटरा वंदे भारत 30 मिनट, 12473 गांधीधाम-कटरा 15 मिनट, 22462 कटरा-नई दिल्ली 60 मिनट, 12006 कालका-नई दिल्ली शताब्दी 45 मिनट, 12204 अमृतसर-सहरसा 15 मिनट, 12471 बांद्रा-कटरा 15 मिनट, 22126 अमृतसर-नागपुर 15 मिनट, 20848 उधमपुर-दुर्ग 15 मिनट, 20807 हीराकुंड एक्सप्रेस 80 मिनट, 12057 नई दिल्ली-दौलतपुर चौक 75 मिनट, 26461 दिल्ली-फिरोजपुर वंदे भारत 40 मिनट, 12013 नई दिल्ली-अमृतसर शताब्दी 25 मिनट, 12475 हापा-कटरा व 12477 जामनगर-कटरा 15 मिनट और ट्रेन नंबर 14796 कालका-भिवानी एकता एक्सप्रेस 6 जून को 20 मिनट की देरी से चलेगी।


अंबाला-दिल्ली रेल खंड पर मोहड़ी स्टेशन के नजदीक होने वाले कार्य के लिए 6 दिन का ब्लॉक लिया जाएगा। इस कारण 70 ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। कंफर्म टिकट यात्रियों को इस संबंध में संदेश भेजे जा रहे हैं। वहीं अन्य यात्रियों से आग्रह है कि वो एनटीईएस एप या 139 पर जानकारी लेकर ही स्टेशन पर आएं।
- यशनजीत सिंह, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक,अंबाला मंडल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed