{"_id":"682f86e05462def2e9034a9b","slug":"operation-narcos-will-break-the-network-of-drug-smugglers-ambala-news-c-36-1-amb1001-143102-2025-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: ऑपरेशन नारकोस तोड़ेगा नशा तस्करों का नेटवर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: ऑपरेशन नारकोस तोड़ेगा नशा तस्करों का नेटवर्क
विज्ञापन
अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन से अफीम सहित पकड़े गए आरोपी के साथ आरपीएफ व जीआरपी की टीम। संवाद
अंबाला। नशा तस्करों की कमर तोड़ने के लिए आरपीएफ ने ऑपरेशन नारकोस शुरू किया है। अंबाला मंडल के वरिष्ठ रेल सुरक्षा आयुक्त अरुण त्रिपाठी के निर्देश पर विशेष टीमों का गठन किया गया है। इसमें युवा अफसरों-कर्मियों को शामिल किया गया है जोकि किसी भी विपरीत हालत से निपटने में सक्षम हैं। टीम ने अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन सहित ट्रेनों में कमान संभाल ली है।
पिछले तीन दिनों में टीम ने जीआरपी के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए अंबाला कैंट स्टेशन से तीन नशा तस्करों को काबू किया है और तीनों से लाखों रुपये के नशे का सामान जब्त किया गया है।
वहीं जीआरपी ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इसमें दो आरोपियों को जेल भेज दिया है, वहीं अफीम सहित पकड़े गए तीसरे आरोपी को रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
यूपी की तरफ से आने वाली ट्रेनों की विशेष निगरानी : यूपी और मध्यप्रदेश की तरफ से आने वाली ट्रेनों की विशेष निगरानी की जा रही है। आरपीएफ के कर्मचारी सादी वर्दी में पिछले रेलवे स्टेशन से ही ट्रेन में सवार हो रहे हैं।
उन्हें जैसे ही मुखबिर से सूचना मिलती है कि ट्रेन से नशे की खेप आ रही है तो वो सतर्क हो जाते हैं। इसके बाद जाल फैलाकर आरोपी को नशे की खेप के साथ पकड़ लिया जाता है।