{"_id":"62e97e0b1180c5430717ba37","slug":"open-wires-on-poles-invite-accidents-ambala-news-knl116659220","type":"story","status":"publish","title_hn":"खंभों पर खुले तार, हादसों को न्योता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खंभों पर खुले तार, हादसों को न्योता
विज्ञापन
अंबाला। करोड़ों रुपये की लागत से लगी स्ट्रीट लाइटों से छावनी के मुख्य बाजार रोशन हो रहे हैं। दूसरी ओर, इन खंभों के नीचे खुले तार हादसों को न्योता दे रहे हैं। लाइटें दुरुस्त करने वाले कर्मचारी जल्दबाजी में खराब होने के बाद लाइटों को दुरुस्त कर देते हैं, मगर तारों को खंभे के अंदर करने के लिए प्लेट यानी ढक्कन नहीं लगाते। यही कारण है कि अधिकतर स्ट्रीट लाइटों के नीचे लगे ढक्कन की प्लेटें गायब हो चुकी हैं। कईयों से चोर उतार कर ले गए हैं।
बता दें कि स्ट्रीट लाइटों के खंभों में नीचे बॉक्स बना होता है। उसमें ही लाइट के कनेक्शन के तार लगे होते हैं, ताकि बॉक्स की प्लेट को खोलकर तार भीतर कर बंद किए जा सकें। ऐसा करने पर कोई तारों की चपेट में नहीं आया। इसके बावजूद ठेकेदार के कर्मचारी लापरवाही बरत रहे हैं। आमजन के साथ-साथ गोवंश के लिए मुसीबत पैदा कर रहे हैं। इसके बावजूद नगर परिषद के अधिकारी इस ओर ध्यान देना तक उचित नहीं समझते।
गोवंश की जा चुकी जान
इसी लापरवाही की वजह से कई बार गोवंशों की जान जा चुकी है। बरसात के दिनों में बिजली के खंभे से निकल रहे तार की चपेट में आकर उनकी मौत हो जाती है। गत दिवस ही छावनी की बब्याल रोड स्थित ब्राह्मकुमारी आश्रम के पास स्ट्रीट लाइट के खंभे से निकले तार के कारण करंट लगने पर गाय की मौत हो गई थी। स्थानीय लोगों ने विरोध जताया तो नगर परिषद के कर्मचारी आए और तारों पर अच्छे से टेप लगाकर चले गए थे।
विज्ञापन
डिवाइडर पार करने में खतरा
खंभों से बाहर निकले तारों से बरसात के दिनों में करंट लगने का खतरा बढ़ जाता है। छावनी की निकलसन रोड स्थित हनुमान मार्केट, कच्चा बाजार, राय मार्केट आदि सभी मुख्य बाजारों में भी यही स्थिति बनी हुई है। जगह-जगह खुले तार बाजार की सूरत बिगाड़ने के साथ-साथ हादसे को न्योता दे रहे हैं।
ठेकेदार के कर्मचारियों को देखना चाहिए कि वह लाइट दुरुस्त करने के बाद तारों को खंभे के भीतर करें, ताकि बेसहारा पशु या व्यक्ति उसकी चपेट में न आए। इस लापरवाही को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।
प्रवीण धीमान, कुम्हार मंडी
स्ट्रीट लाइटों से इलाके की सुंदरता को चार चांद लग गया है, लेकिन नीचे खुले कनेक्शन हादसों को न्योता दे रहे हैं। कभी कोई बच्चा ही रात के समय इसकी चपेट में आ जाए तो हादसा हो सकता है।
चमन, कच्चा बाजार
नगर परिषद के अधिकारियों को जायजा लेते रहना चाहिए। वह समय पर निरीक्षण करें तो इस तरह की अव्यवस्था ही न बने। खंभों के नीचे बॉक्स पर प्लेट दी गई हैं तो उसका इस्तेमाल करना चाहिए, न कि नजरअंदाज।
अमन, इलाकावासी
इस ओर ध्यान नहीं गया है और कोई शिकायत भी नहीं मिली। फिर भी इसे चेक कर तुरंत समाधान करवाया जाएगा।
राजेश, सचिव नगर परिषद
----