{"_id":"67758cfefbd641e434034d14","slug":"opd-declined-due-to-cold-only-500-patients-reached-the-hospital-ambala-news-c-36-1-ame1006-135337-2025-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: ठंड के कारण ओपीडी लुढकी, 500 मरीज ही पहुंचे अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: ठंड के कारण ओपीडी लुढकी, 500 मरीज ही पहुंचे अस्पताल
विज्ञापन
अंबाला सिटी। सिटी नागरिक अस्पताल में बुधवार को ठंड का असर ओपीडी में दिखाई दिया। सुबह से चल रही ठंडी हवाओं के कारण मरीजों की संख्या आधे से भी कम रही। जहां आम दिनों में मरीजों की संख्या एक हजार से अधिक होती है बुधवार को मरीजों की संख्या 500 के आस-पास रही। पर्ची बनाने वाले काउंटर भी खाली नजर आए। अधिकतर मरीज खांसी जुकाम और सर्दी के ही थे।
वहीं, सांस के मरीज भी अपना उपचार करवाने के लिए पहुंचे। चिकित्सकों का कहना है कि इन दिनों वायरल काफी तेजी से फैलता है इसलिए इस प्रकार के मरीजों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।
घर के भीतर भी फैल रहा वायरल
बाल रोग विशेषज्ञ डॉ शुभज्योति प्रकाश ने बताया कि अक्सर ही अभिभावक सोचते हैं कि घर में रहकर बच्चे बीमार नहीं होंगे, लेकिन ऐसा नहीं है। घर के किसी भी सदस्य को अगर वायरल खांसी जुकाम है तो उसके खांसने या छींकने से भी वायरल फैल सकता है।
विज्ञापन
इसी कारण बच्चों को वायरल हो जाता है। सिटी नागरिक अस्पताल में उनके पास रोजाना करीब 100 बच्चे उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। इसलिए इन दिनों बच्चों में रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने की जरूरत होती है। इससे वे जल्दी स्वस्थ हो सकें। ठंड के दिनों में बच्चों को पोष्टिक आहार देना चाहिए। जिसे पचाने में भी आसानी हो, अधिक कैलरी वाले भोजन से दूरी बनानी चाहिए।
सांस की भी बढ़ रही ओपीडी
सिटी नागरिक अस्पताल में सांस संबंधी बीमारियां भी बहुत फैल रही है। इसमें बच्चे भी शामिल है। जहां बच्चों को अस्थमा हो रहा है तो वहीं बड़ों को सीओपीडी जैसी सांस की बीमारियां घेर रही हैं। नागरिक अस्पताल में अब अस्थमा से पीड़ित बच्चों के लिए इनहेलर भी निशुल्क वितरित किया जा रहा है। जिसकी मदद से बच्चे को अस्थमा से ठीक होने में राहत मिलती है।