फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   OP jain and Jile ram sent to Ambala central Jail

गुमसुम बैठे रहे, हवालातियों से नहीं की बात

Sun, 22 Sep 2013 12:14 AM IST
अंबाला
अंबाला Updated Sun, 22 Sep 2013 12:14 AM IST
विज्ञापन
OP jain and Jile ram sent to Ambala central Jail
अंबाला। कंबोपुरा के सरपंच की मौत के केस में फंसे हरियाणा सरकार में परिवहन मंत्री रहे ओपी जैन और मुख्य संसदीय सचिव जिलेराम शर्मा को पुलिस शनिवार शाम को अंबाला सेंट्रल जेल लाई।
विज्ञापन


अगली पेशी तक दोनाें अंबाला सेंट्रल जेल में ही रहेंगे। दोनों को हवालाती बैरक में ही रखा गया है। उल्लेखनीय है कि कंबोपुर के सरपंच की हत्या के बाद उसके बेटे की शिकायत पर पुलिस ने उक्त दोनों नेताओं के खिलाफ केस दर्ज किया था।
विज्ञापन


बेटे का कहना था कि उसके पिता की आरोपियों से किसी काम को लेकर रुपयों के लेन-देन की बात हुई थी। मगर बाद में उसके पिता की मौत हो गई थी। उनके शरीर पर निशान भी मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय पुलिस ने इस मामले में दोनों नेताओं को क्लीन चिट दे दी थी, लेकिन बाद में हाईकोर्ट के आदेश पर इस मामले की सीबीआई जांच के आदेश दिए गए। अब पिछले दिनों सीबीआई अदालत ने आरोपियों के इस मामले में गैर जमानती वारंट जारी किए थे।

मगर दोनों आरोपी सीबीआई की आंखों में धूल झोंककर लगातार फरार होते रहे। सुप्रीम कोर्ट ने दोनों की अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने के बाद शनिवार को दोनों ने पंचकूला स्थित सीबीआई कोर्ट में सरेंडर किया। जहां से सीबीआई ने दोनों नेताओं को अगली पेशी तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।


पुलिस इन दोनों नेताओं को जेल में न्यायिक हिरासत में रखने के लिए शनिवार शाम को अंबाला सेंट्रल लेकर आई है। जेल सूत्रों के अनुसार दोनों नेताओं को हवालाती बैरक में ही रखा गया है। उन्हें दूसरे हवालातियों के साथ ही रहना पड़ेगा। जेल पहुंचने के बाद दोनों के चेहरों पर चिंता और घबराहट साफ झलक रही थी।

दोनों गुमसुम से बैरक में बैठे रहे और काफी देर तक अन्य हवालातियों से कोई बात नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed