फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Online parcel and vehicle booking facility will be available at 8 major stations of the division

मंडल के 8 प्रमुख स्टेशनों पर मिलेगी ऑनलाइन पार्सल एवं वाहन बुकिंग की सुविधा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 02:29 AM IST
विज्ञापन
Online parcel and vehicle booking facility will be available at 8 major stations of the division
अंबाला। पार्सल और वाहनों की बुकिंग के लिए अब लोगों को रेलवे स्टेशन पर पार्सल कार्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। रेलवे ने ऑनलाइन बुकिंग सुविधा शुरू करने का फैसला किया है, इतना ही नहीं लोग घर बैठे ही पार्सल व वाहन भेजने के किराए सहित सभी जरूरी जानकारी भी हासिल कर सकेंगे। यह सभी सुविधा रेलवे की वेबसाइट व पार्सल मैनेजमेंट सिस्टम एप पर मिलेगी। मंडल के छावनी स्टेशन पर पायलट प्रोजेक्ट के तहत ऑनलाइन पार्सल बुकिंग की सुविधा उपलब्ध कराने की तैयारी हो रही है। जल्द इस व्यवस्था का दायरा भी बढ़ाया जाएगा। पार्सल बुकिंग सुविधा की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होने के बाद बुकिंग कराने वाले व्यक्ति को सिर्फ निर्धारित तिथि पर वाहन लेकर स्टेशन पहुंचना होगा।
विज्ञापन

पार्सल आफिस में उसे बुकिंग फीस जमा करनी होगी और उसे किस गाड़ी में कब भेजा जाएगा, इस संबंध में भी जानकारी दी जाएगी। वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक फ्रेट ने बताया कि नए एप के जरिए सामान और वाहन भेजने वाले लोग सभी जरूरी जानकारी तो हासिल कर ही सकेंगे, साथ ही वह एप के जरिए अपने पार्सल और वाहन को ट्रैक कर सकेंगे। इसके लिए उपभोक्ता को एक आईडी भी जारी की जाएगी।
विज्ञापन

डिजिटल होगी सुविधा, गलती की नहीं होगी गुंजाइश
पार्सल कार्यालय में डिजिटल भारतोलन मशीन लगाई जाएगी जो सीधी पीएमएस पार्सल मैनेजमेंट सिस्टम के साथ जुड़ी होगी ताकि भेजे जा रहे पार्सल का सही भार मिल सके। इससे प्रक्रिया पारदर्शी होगी और गलती की गुंजाइश नहीं रहेगी। किराए के लिए भी हेंड हेल्ड मशीन का इस्तेमाल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडल के 8 स्टेशनों पर मिलेगी सुविधा
रेलवे अधिकारी ने बताया कि मंडल के 8 प्रमुख रेलवे स्टेशन पर वेबसाइट व पार्सल मैनेजमेंट सिस्टम एप की सुविधा मिलेगी। इसमें छावनी रेलवे स्टेशन के अलावा चंडीगढ़, कालका, पटियाला, धूरी, बठिंडा, सहारनपुर, यमुनानगर-जगाधरी स्टेशन शामिल हैं।
मनमानी फीस से मिलेगा छुटकारा
वाहन बुकिंग के बाद उसकी पैकिंग के नाम पर वसूली जा रही मनमानी फीस पर भी शिकंजा कसने की तैयारी हो रही है। इस परेशानी से लोगों को छुटकारा मिलेगा और व्यवस्था पारदर्शी बनेगी। वाहनों की पैकिंग रेलवे की अधिकृत फर्म से ही कराई जाएगी। इसकी रेट लिस्ट भी उपलब्ध कराई जाएगी। पूरी कार्रवाई टेंडर प्रक्रिया के तहत की जाएगी।

रिपोर्ट भेजी, सुविधा के लिए तैयार
पहले पायलट प्रोजेक्ट के तहत पीएमएस सुविधा दिल्ली, हावड़ा और मुंबई में दी जा रही है। उत्तर रेलवे के 40-45 स्टेशनों पर भी दूसरे फेज के तहत यह सुविधा मिलेगी। इसमें अंबाला मंडल के 8 रेलवे स्टेशन शामिल हैं। रेलवे के निर्देशों के तहत पूरी रिपोर्ट तैयार कर भेज दी गई है कि हम सुविधा देने के लिए तैयार हैं।
-विवेक शर्मा, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक, फ्रेट।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed