फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Online friendship increased the number of POCSO cases, seven cases in one month

Ambala News: ऑनलाइन दोस्ती ने बढ़ाए पॉक्सो के मामले, एक माह में सात केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Online friendship increased the number of POCSO cases, seven cases in one month
अंबाला सिटी। जिला अंबाला में एक बार फिर से पॉक्सो के मामले बढ़ते नजर आ रहे हैं। छोटी उम्र में भी इंटरनेट और सोशल मीडिया पर दोस्ती करने की बढ़ती होड़ के कारण नाबालिग के साथ दुष्कर्म की वारदातें बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

जनवरी माह में ही जिला बाल कल्याण समिति के सामने सात मामले आए हैं। इनमें बाल विवाह से लेकर प्रेम विवाह के भी मामले शामिल हैं। लड़की के साथ-साथ लड़कों के साथ भी गलत काम के मामले सामने आ रहे हैं। समिति के सदस्यों ने पीड़ितों के बयानों के आधार पर सभी मामलों में प्राथमिकता दर्ज करवाई है। जिनमें पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन




बाल विवाह कर घर छोड़ा


अंबाला सिटी में रहने वाली नाबालिग को इंटरनेट के जरिए एक लड़के से प्रेम हो गया और वह घर छोड़ कर चली गई। कुछ दिनों बाद ही लड़के ने लड़की को धमकी देकर घर वापिस छोड़ दिया। इस दौरान आरोपी लड़के ने उसके साथ गलत काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




लड़के ने रचाई शादी, दर्ज कराया मामला

इंटरनेट के जरिए दोस्ती के बाद अंबाला सिटी की एक नाबालिग, लड़के साथ चली गई। इसी दौरान लड़के ने उसे धोखा देकर दूसरी लड़की से शादी रचा ली। इसी कारण नाबालिग घर लौट गई और लड़के के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।



परिचित ने ही किया गलत काम



बराड़ा में एक सात वर्षीय बच्चे के साथ ही जानकार ने ही गलत काम कर दिया। बच्चा खेलने के लिए घर गया था। बच्चे ने रोते हुए आपबीती बताई तो माता- पिता ने मामला दर्ज करवाया।

फोटो वायरल करने की दी धमकी

अंबाला शहर क्षेत्र निवासी नाबालिग ने बताया कि पड़ोस में रहने वाला लड़का उसका पीछा करता है और उसके साथ छेड़छाड़ की है। इतना ही नहीं जब नाबालिग ने मना किया तो लड़के ने नाबालिग की अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी दी है। इसी के चलते नाबालिग ने पुलिस को शिकायत देकर मामला दर्ज करवाया है। पीड़िता के पिता की मृत्यु के बाद उसकी मां की दोस्ती एक युवक से हो गई। कुछ दिनों बाद ही युवक ने नाबालिग बेटी पर ही गलत नजर रखने लगा। इसलिए नाबालिग ने गलत इशारे करने और जबरन गलत काम करने के प्रयास का मामला दर्ज करवाया है।

लड़के के साथ किया गलत काम

नारायणगढ़ के क्षेत्र में 15 वर्ष के लड़के के साथ पहचान के ही युवक ने गलत काम किया। युवक बहला कर उसे ले गया और उसके साथ गलत काम किया। कई दिनों बाद नाबालिग लड़के ने इस बारे में अपने माता- पिता को बताया तो पुलिस को शिकायत दी गई।




वर्जन
हमारे पास जो भी मामले आए हैं। उनमें नाबालिगों की काउंसलिंग करते हुए मामले दर्ज करवाएं हैं। इन दिनों इंटरनेट के प्रभाव के कारण इस प्रकार के मामले अधिक बढ़ रहे हैं। इसलिए हमारी ओर से समय-समय पर स्कूलों में जाकर जागरूकता अभियान भी चलाया जाता है।



-रंजीता, चेयरपर्सन, बाल कल्याण समिति अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed