फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   One who studies the Gita attains Vaikuntha: Swami Kamalananda Giri

गीता का अध्ययन करने वाले को होती है बैकुंठ की प्राप्ति : स्वामी कमलानंद गिरि

Sat, 24 Jan 2026 02:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Sat, 24 Jan 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
One who studies the Gita attains Vaikuntha: Swami Kamalananda Giri
शहर में श्री रघुनाथ मंदिर चल रही भगवद्गीता एवं श्रीमद् भागवत समारोह के दौरान प्रवचन करते स्वामी
अंबाला सिटी। नावल्टी रोड स्थित प्राचीन श्री रघुनाथ मंदिर में आयोजित नौ दिवसीय भगवद्गीता एवं श्रीमद् भागवत प्रवचन कार्यक्रम के चौथे दिन का आयोजन किया गया। इस मौके पर श्री कल्याण कमल आश्रम हरिद्वार के महामंडलेश्वर स्वामी कमलानंद गिरि महाराज ने प्रवचन करते कहा कि जो व्यक्ति नित्य भगवद्गीता का अध्ययन करता है, उसे बैकुंठ की प्राप्ति होती है। बैकुंठ वह स्थान है जहां न पाप है, न कर्मफल का बंधन और न ही भय व शोक। वहां केवल आत्मस्वरूप का बोध होता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति नियमित गीता अध्ययन और प्राणायाम करता है, उसे दोबारा माता के गर्भ में नहीं आना पड़ता और जन्म-जन्मांतर के पाप व ताप नष्ट हो जाते हैं। कमलानंद गिरि ने कहा कि यह नश्वर शरीर तो बाहर से बार-बार साफ किया जाता है, लेकिन हृदय में जमे जन्म-जन्मांतर के कर्म दोषों को केवल गीता ज्ञान से ही शुद्ध किया जा सकता है। अन्य शास्त्रों में विस्तार अधिक है, जबकि गीता में सार ही सार है। गीता भगवान के मुख से निकली होने के कारण महाप्रसाद है, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को इसका अध्ययन और श्रवण अवश्य करना चाहिए। इस अवसर पर स्वामी सुशांतानंद महाराज ने भी अपने प्रवचनों से श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर किया।
विज्ञापन

शहर में श्री रघुनाथ मंदिर चल रही भगवद्गीता एवं श्रीमद् भागवत समारोह के दौरान प्रवचन करते स्वामी

शहर में श्री रघुनाथ मंदिर चल रही भगवद्गीता एवं श्रीमद् भागवत समारोह के दौरान प्रवचन करते स्वामी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed