फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   One thousand police personnel will take charge of security

Ambala News: एक हजार पुलिस कर्मचारी संभालेंगे सुरक्षा की कमान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2026 03:42 AM IST
विज्ञापन
One thousand police personnel will take charge of security
अंबाला सिटी के ओपीएस विद्या मंदिर में जवानों का मनोबल बढ़ाते एसपी अजीत सिंह शेखावत। प्रवक्ता
अंबाला सिटी। नगर निगम चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस ने पूरी तैयारी कर ली है। एसपी अजीत सिंह शेखावत ने शनिवार को सुरक्षा व्यवस्था का का जायजा लिया जवानों में जोश भरा। इस दाैरान एसपी ने ओपीएस स्कूल में पुलिस बल को निर्देश दिए कि मतदान में बाधा डालने वालों के खिलाफ सख्ती से पेश आएं।
विज्ञापन

चुनाव की कमान करीब एक हजार पुलिस जवानों के हाथों में होगी। किसी भी आपात स्थिति या हिंसा से निपटने के लिए कमांडो समेत चार रिजर्व फोर्स को अलर्ट मोड पर रखा गया है। संवेदनशील बूथों पर पुलिस की तीसरी आंख और अतिरिक्त बल का कड़ा पहरा रहेगा। जिले के सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा के लिहाज से विशेष नाकेबंदी की गई है। अंबाला की तरफ आने-जाने वाले हर वाहन की सघन चेकिंग के निर्देश दिए गए हैं। सभी डीएसपी और थाना प्रभारियों को खुद फील्ड में उतरकर गश्त करने को कहा गया है। बाला पुलिस ने मतदाताओं से अपील की है कि वे निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed