फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   One stop center will soon shift from rented building

Ambala News: किराए के भवन से जल्द शिफ्ट होगा वन स्टॉप सेंटर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 09 May 2023 02:36 AM IST
विज्ञापन
One stop center will soon shift from rented building

विज्ञापन
अंबाला सिटी। पीड़ित महिलाओं की सुविधा और उनके ठहराव के लिए बनाए गए वन स्टॉप सेंटर को जल्द ही किराए के भवन से अपने भवन में शिफ्ट किया जाएगा। 37. 70 लाख रुपये की लागत से वन स्टॉप सेंटर के भवन का कोर्ट के पास निर्माण किया जा रहा है। इसका करीब 50 प्रतिशत से अधिक कार्य पूरा किया जा चुका है और तेजी के साथ इसके निर्माण की प्रक्रिया चल रही है। वहीं उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले दो माह में इस भवन का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा।
बता दें काफी समय से वन स्टॉप सेंटर के लिए विभाग को अपने भवन की आवश्यकता महसूस हो रही थी। इसके भवन निर्माण का उच्च विभाग के पास प्रस्ताव भेजा गया। जहां से अनुमति मिलने के बाद 18 लाख 85 हजार रुपये से आधे से अधिक कार्य किया जा चुका है। अधिकारियों की माने तो पीड़ित महिलाओं के लिए वैसे तो किराए के भवन में भी सभी सुविधाएं थी। परंतु अपना भवन होने के बाद विभाग अपने स्तर पर जरूरत के हिसाब से भवन में बदलाव भी करवा सकेगा।
विज्ञापन


505 महिलाएं ले चुकी है वन स्टॉप सेंटर का लाभ
विभाग की ओर से पहले किराए के भवन में बनाए गए सेंटर में करीब 505 महिलाएं इसका लाभ ले चुकी है। यहां पर आने वाली पीड़ित महिलाओं में घरेलू हिंसा, ट्रेफिकिंग, एसिड अटैक, लैगिंक हिंसा, दहेज संबंधी हिंसा, बाल विवाह व अन्य से पीड़ित महिलाओं को शरण दी जाती है। जहां पर विभाग की ओर से मेडिकल सहायता, पुलिस सहायता, मनो-सामाजिक समर्थन व परामर्श, कानूनी सहायता व परामर्श, शरण स्थल आदि की सहायता मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
पीड़ित बच्चियों व महिलाओं की सुविधा के लिए वन स्टॉप सेंटर का निर्माण किया जा रहा है। इसका 50 प्रतिशत से ज्यादा कार्य हो चुका है। वन स्टॉप सेंटर बन जाने के बाद पीड़ित महिलाओं को अधिक सुविधाएं मिलेगी। इसे 37 लाख 70 हजार रुपये की लागत से तैयार किया जा रहा है।
- रंजीता मेहता, महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी अंबाला ग्रामीण टू।
---------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed