फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   One killed by getting stuck in goods train engine

Ambala News: मालगाड़ी के इंजन में फंसकर एक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Apr 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
One killed by getting stuck in goods train engine
अंबाला। मालगाड़ी के इंजन में फंसकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसा अंबाला-सहारनपुर रेल सेक्शन पर पक्की सराय के पास हुआ। चालक ने तुरंत ट्रेन को बीच रास्ते रोककर इसकी सूचना अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर मौजूद अधिकारियों को दी।
विज्ञापन

कड़ी मशक्कत के बाद मृतक को इंजन के आगे लगी लोहे की जाली से निकाला। इस कारण अमृतसर-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस 25 मिनट तक बीच रास्ते अटकी रही। ट्रेन ऊना-नई दिल्ली जनशताब्दी 20 मिनट और ट्रेन नंबर 14508 फाजिल्का-दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस लगभग 15 मिनट तक अटकी रही। जीआरपी प्रभारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह लगभग 8.42 बजे सूचना मिली थी कि पक्की सराय के पास रेलवे ट्रैक पर मालगाड़ी खड़ी है और इसके इंजन में एक व्यक्ति फंसा हुआ है। वो पांच मिनट में ही मौके पर पहुंच गए और देखा कि इंजन में फंसे बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो चुकी है। बढ़ी मुश्किल से उसका शव इंजन में लगी लोहे की जाली से निकाला गया। लगभग 10 मिनट बाद मालगाड़ी को रवाना किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed