फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   One infected was found, the department started sampling

एक संक्रमित मिला, विभाग ने शुरू की सैंपलिंग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
One infected was found, the department started sampling
अंबाला सिटी। अंबाला में कोरोना एक बार फिर पांव पसारने लगा है। एक दिन पहले ही यहां दो कोरोना संक्रमित मिले थे। सोमवार को यहां एक और कोरोना पॉजिटिव मिला है। स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमित मिले व्यक्ति के परिवार की सैंपलिंग शुरू कर दी है। एक दिन पहले संक्रमित मिले दो लोगों के परिवारों की सैंपलिंग रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। जिले में सक्रिय केसों की संख्या तीन हो गई है। इनमें दो अंबाला शहर और अंबाला कैंट क्षेत्र का है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार सोमवार को सेक्टर सात निवासी जिस व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उसे खांसी जुकाम की दिक्कत थी। डॉक्टरों के परामर्श पर उसने कोरोना की जांच करवाई। उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जिले में दो दिन में तीन कोरोना संक्रमित मिलने से स्वास्थ्य विभाग ने एक बार सभी सीएचसी और पीएचसी को अलर्ट जारी कर दिया है। एक बार फिर मास्क को लेकर सख्ती बरतनी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

यह है अंबाला में कोरोना की स्थिति
कोरोना के नए मामले मिलने के साथ ही एक बार फिर कोरोना के नए मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। जिले में तक जिले में कुल 40761 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है, इनमें से 40216 मरीज कोरोना से ठीक हो चुके हैं। 542 लोगों की मौत हो चुकी है। इस समय जिले में कोरोना के तीन सक्रिय मामले हो गए हैं, जिन पर स्वास्थ्य विभाग पूरी निगरानी रखे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है टीकाकरण की स्थिति
स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को 1941 को कोरोना से बचाव का टीका लगाया है। 229 लोगों को बूस्टर डोज लगाई गई है। कोविन पोर्टल के अनुसार अंबाला में अभी तक कुल 20 68528 को कोरोना से बचाव के टीके की डोज लगाई है। इसमें 1043 803 को कोरोना से बचाव के टीके की पहली डोज तो 105014 को दूसरी डोज लगी है। इसके अलावा 19711 को बूस्टर डोज लगाई गई है।
कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं, इसीलिए सभी को सावधान रहने की जरूरत है। मास्क का प्रयोग करना और कोरोना से बचाव रखना बहुत जरूरी है।
- कुलदीप सिंह, सीएमओ, अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed