{"_id":"68f15295114ec4529101b15c","slug":"one-has-to-travel-a-long-distance-to-reach-the-headquarters-narayangarh-should-become-a-district-ambala-news-c-36-1-amb1002-151551-2025-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: लंबी दूरी तय कर आना पड़ता है मुख्यालय, नारायणगढ़ जिला बनना ही चाहिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: लंबी दूरी तय कर आना पड़ता है मुख्यालय, नारायणगढ़ जिला बनना ही चाहिए
विज्ञापन
गगनदीप उपवेजा
नारायणगढ़। जिला मुख्यालय में कार्य के लिए अक्सर जिला भर से लोग आते हैं। नारायणगढ़ के लोगों के लिए जिला मुख्यालय आना एक समस्या बन जाता है। क्योंकि जिला मुख्यालय से नारायणगढ़ की दूरी करीब 40 किलोमीटर है। इतनी दूरी को तय करने के लिए लोगों को सुबह जल्दी निकलना होता है, अन्यथा उनका कार्य नहीं हो पाता है। सुबह जल्दी निकलने के लिए उन्हें साधन की तलाश भी करनी पड़ती है। ऐसा नारायणगढ़ के निवासियों के साथ अक्सर होता है। यही कारण है कि लोग अब अंबाला सिटी के चक्कर लगाकर थक गए हैं और सरकार से नारायणगढ़ को जिला बनाने की मांग कर रहे हैं।
नारायणगढ़ उपमंडल सबसे पुराना है और यहां से अंबाला जाने के लिए लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ती है। समय व पैसे की बर्बादी होती है। हम लंबे समय से नारायणगढ़ को बनाने की मांग कर रहे हैं। नारायणगढ़ के जिला बनने से लोगों को लाभ होगा।
- रमेश कुमार, बड़ागांव
हल्के के लोगों को जिला से संबंधित कार्यों के लिए अंबाला के चक्कर लगाने पड़ते हैं। इस कारण काफी दिक्कतें आती हैं। महिलाओं को भी अंबाला जाने में परेशानी होती है। अगर एक बार अंबाला सिटी या कैंट आ गए तो लौटने में पूरा दिन ही लग जाता है।
विज्ञापन
-- गगनदीप सिंह उपवेजा