फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   One doctor has charge of two dispensaries

Ambala News: एक चिकित्सक पर दो डिस्पेंसरी का कार्यभार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 24 May 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
One doctor has charge of two dispensaries
ईएसआइ ​डिस्पेंसरी धूलकोट। संवाद - फोटो : kathua
अंबाला सिटी। अंबाला सिटी और छावनी में चल रही तीनों ईएसआई डिस्पेंसरी में कर्मचारियों की भी कमी खल रही है। इन डिस्पेंसरियों में एक चिकित्सक के पास दो का प्रभार है।
विज्ञापन

इसके अलावा कैंट की डिस्पेंसरी में एक चिकित्सक अवकाश पर है तो एक के भरोसे ही मरीज हैं। इसी प्रकार किसी भी कैंट और सिटी में धूलकोट डिस्पेंसरी में चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी नहीं हैं। ऐसे में मरीजों को या तो फार्मासिस्ट दवा देकर भेज देते हैं। फिर मरीज को नागरिक अस्पताल में भेज दिया जाता है। जबकि तीनों डिस्पेंसरी के मरीजों को देखें तो करीब 30 हजार से अधिक मरीज यहां पर पंजीकृत हैं। रोजाना यहां पर 20 से 30 मरीजों की ओपीडी रहती है। अंबाला सिटी की कपड़ा मार्केट डिस्पेंसरी को छोड़कर अन्य किसी भी डिस्पेंसरी में कर्मचारी पूरे नहीं हैं।
विज्ञापन


अंबाला सिटी के बीएसएनएल भवन में चल रही धूलकोट ईएसआई डिस्पेंसरी में एक ही चिकित्सक है। इनके पास भी पिंजौर का अतिरिक्त कार्यभार रहता है। ऐसे में वे डिस्पेंसरी को सिर्फ तीन दिन ही दे पाती हैं। कई बार तो मरीजों को फार्मासिस्ट ही दवा दे देते हैं। वहीं मरीज भी नागरिक अस्पताल का रुख कर लेते हैं। वहीं, डिस्पेंसरी में दो चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की भी कमी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छावनी की डिस्पेंसरी में नहीं चिकित्सक
अंबाला छावनी की ईएसआई डिस्पेंसरी में सलाहकार चिकित्सक ही नियुक्त थे। जो मरीजों की जांच कर रहा था। यह चिकित्सक अंबाला सिटी की धूलकोट डिस्पेंसरी में कार्यरत था। जिसे अंबाला छावनी भेजा गया था। अब उनका कार्यकाल यहां पर पूरा हो गया है। इसलिए वह अब धूलकोट में फिर से अपना कार्यभार संभालेंगे। इसके अलावा अन्य चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की कमी के कारण भी परेशानी रहती है।

वर्जन
हमारी डिस्पेंसरी में एक सलाहकार चिकित्सक नियुक्त किया गया है। जो अब सेवाएं देंगे। उन्हें डेपुटेशन पर अंबाला छावनी भेजा गया था। मेरे पास पिंजौर का भी चार्ज है। मगर मरीजों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाती।
-डॉ. नेहा, इंचार्ज, ईएसआई डिस्पेंसरी धूलकोट।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed