{"_id":"606df6fb8ebc3ecbaa3c4e48","slug":"one-death-count-from-corona-in-ambala-ambala-news-knl665253180","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना ने वृद्ध महिला कीली जान, आईटीआई में 19 छात्र संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना ने वृद्ध महिला कीली जान, आईटीआई में 19 छात्र संक्रमित
विज्ञापन
one death count from corona in ambala
जिले में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा। बुधवार को एक बार फिर कोरोना ने 69 वर्षीय महिला की जान ले ली। वहीं, दूसरी और बराड़ा की राजकीय आईटीआई में भी कोरोना ने दस्तक दे दी है। गांव होली स्थित राजकीय आईटीआई के 19 छात्र संक्रमित मिले हैं। छात्र संक्रमित मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने दौरा करते हुए आईटीआई को सील कर दिया है।
आगामी आदेशों आईटीआई बंद रखने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। कोरोना का प्रकोप इस तरह फैल रहा है कि अप्रैल के सात दिनों में ही 920 नए संक्रमितों की पुष्टि हुई है। औसतन एक दिन में 131 मरीज संक्रमित मिल रहे हैं। बुधवार को कोरोना से कैलाश नगर निवासी 69 वर्षीय महिला की मृत्यु हो गई है और एक दिन में 129 नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है।
15015 हो चुके अभी तक जिले में संक्रमित
जिले में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 15015 हो गई है। 138 मरीज कोरोना से पूरी तरह ठीक हुए हैं। अब तक 13515 लोगों ने कोरोना को मात दे दी है। इस समय जिले में कुल एक्टिव केस 1333 हो गए हैं, जबकि इलाज की दर भी 90 प्रतिशत रह गई है। सिविल सर्जन डॉक्टर कुलदीप सिंह ने बताया कि जिस महिला की मृत्यु हुई है वह शुगर और हाईपरटेंशन की बीमारी से ग्रसित थी। अभी तक 167 लोगों की कोरोना के कारण मृत्यु हुई है।
विज्ञापन
यहां से मिले नए संक्रमित मरीज
बुधवार को जो संक्रमित मिले हैं, उनमें 42 अंबाला सिटी से, 36 अंबाला कैंट से, 2 शहजादपुर से, 13 मुलाना से, 20 बराड़ा से और 16 चौड़मस्तपुर से संक्रमित मिले हैं। इसमें भी 4 डिफेंस कॉलोनी अंबाला से, 1 महेश नगर, 1 न्यू शालीमार बाग कैंट, 1 पंजाबी मोहल्ला कैंट, 1 उत्तम नगर कैंट, 4 आलू गोदाम कैंट, 3 बब्याल, 1 प्रीत नगर कैंट, 2 लाल कुर्ती कैंट, 1 सदर बाजार कैंट, 2 दीप नगर कैंट, 3 कैलाश नगर सिटी व अन्य जगह से संक्रमित मिले हैं। अभी तक विभाग की ओर से 2 लाख 75 हजार 235 लोगों की टेस्टिंग की गई है। इसमें से 2 लाख 34 हजार 199 आरटीपीसीआर और 41036 एंटीजन टेस्टिंग किट से किए गए हैं।
आईटीआई में स्वास्थ्य विभाग को बिना मास्क मिले छात्र
होली गांव स्थित आईटीआई में 19 छात्रों के कोविड रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने वहां का औचक दौरा किया। यहां पर काफी संख्या में छात्र बिना मास्क के मिले। नोडल अधिकारी डॉक्टर बीरबल ने बताया कि एसडीएम बराड़ा गिरीश कुमार के आगामी आदेशों तक आईटीआई होली एट बराड़ा को बंद करवा दिया।
आईटीआई में लंबे समय से नहीं हुई सैंपलिंग
शिक्षण संस्थाओं में सैंपलिंग का कार्य काफी ढीला चल रहा है। इसी का असर है कि अब एक साथ एक संस्थान से 19 छात्र संक्रमित मिले हैं। जिले में 15 फरवरी से अब तक करीब 570 विद्यार्थी कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं।
6 दिन कार्यदिवस के जारी किए गए थे आर्डर
आईटीआई में कोरोना के बीच छह दिन कार्यदिवस के आर्डर जारी किए गए हैं। हालांकि इसका अनुदेशकों के प्रतिनिधिमंडल ने विरोध भी किया था। इसी कारण इन आदेशों को फिलहाल आगे नहीं बढ़ाया गया है। इस मामले को लेकर अनुदेशकों को प्रतिनिधिमंडल प्रधान सचिव से मिला था। प्रधान सचिव ने प्रतिनिधिमंडल को दोबारा से जल्द ही 5 दिन कार्यदिवस के आर्डर जारी करने का आश्वासन दिया है।
वैक्सीनेशन तक से कर रहे परहेज, आठ हैं राजकीय आईटीआई
बता दें कि अंबाला शहर की राजकीय आईटीआई में गत सप्ताह कोरोना वैक्सीनेशन कैंप लगाया गया था, लेकिन इसमें भी करीब 50 फीसदी स्टाफ ने ही वैक्सीनेशन करवाया था। इस तरह न तो समस्त स्टाफ वैक्सीनेशन में दिलचस्पी ले रहा है और न ही सैंपलिंग में। जिले में 8 राजकीय आईटीआई हैं। इनमें से सात में कक्षाएं चल रही हैं। करीब 3 हजार विद्यार्थी इनमें प्रशिक्षण ले रहे हैं। ऐसे में सबसे ज्यादा खतरा यहां मंडरा रहा है और भारी लापरवाही बरती जा रही है।
तीन दिन में 60 हजार को वैक्सीन लगवाने का लक्ष्य
जिले भर में तीन दिन के महा वैक्सीनेशन अभियान का आरंभ होगा। इस दौरान 60 हजार लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया है। सिविल सर्जन डॉक्टर कुलदीप सिंह ने बताया कि अभी तक जिले में 1.75 लाख के करीब लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। वहीं, महा अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को वैक्सीन लगवाने का लक्ष्य रखा गया है। वैक्सीन लगवाने से कोरोना से लड़ने की शक्ति मिलती है। इसीलिए 45 वर्ष से अधिक लोगों को कोरोना वैक्सीन लगवानी चाहिए।
आगामी आदेशों तक बराड़ा आईटीआई बंद रहेगी। जहां तक वैक्सीनेशन और सैंपलिंग की बात है तो निश्चित तौर पर मैं स्वास्थ्य विभाग से इसके लिए कैंप लगाने के लिए पत्राचार करूंगा। सभी आईटीआई में कोरोना मानकों की अनुपालना के सख्त निर्देश जारी किए जाएंगे। छह दिन कार्यदिवस के मामले में प्रतिनिधिमंडल प्रधान सचिव से मिला था। अभी इस पर उन्होंने दोबारा से विचार का आश्वासन दिया है।
-भूपेंद्र सिंह सांगवान, नोडल अधिकारी आईटीआई।