फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   One brother on a motorcycle killed after being hit by a car; the other critically injured.

Ambala News: कार की चपेट में आकर बाइक सवार एक भाई की मौत, दूसरा गंभीर

Mon, 06 Jul 2026 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Mon, 06 Jul 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
One brother on a motorcycle killed after being hit by a car; the other critically injured.
नारायणगढ़। अकबरपुर गांव में शनिवार दोपहर तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार बड़ी बस्सी गांव निवासी संजीव कुमार उर्फ संजू (29) की मौत हो गई व दूसरा भाई मनीष गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर मारने के बाद कार चालक मौके से भाग गया। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। मृतक शादीशुदा था और उसकी दो साल की बेटी है।
विज्ञापन


बड़ी बस्सी गांव निवासी इंद्रजीत कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शनिवार दोपहर 2:30 बजे उसके चचेरे भाई संजीव कुमार उर्फ संजू (29) और मनीष कुमार अपनी बाइक पर सवार होकर अपने घर बड़ी बस्सी से खेतों में काम करने के लिए गांव अहमदपुर जा रहे थे। वह भी अपनी बाइक पर पीछे-पीछे जा रहा था। जैसे ही संजीव और मनीष अपनी बाइक से अकबरपुर मेन बस अड्डा बूथ के पास पहुंचे तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रही एक कार के चालक ने लापरवाही से चलाते हुए पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों भाई दूर जाकर गिरे। मनीष कुमार की बिगड़ी हालत को देखते हुए अंबाला सिटी के नागरिक अस्पताल में रेफर कर दिया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed