फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   One arrested for extorting money from SI in lieu of giving information about drug smuggler

नशा तस्कर की सूचना देने की एवज में एसआई से रुपये ऐंठने वाला काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Oct 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
One arrested for extorting money from SI in lieu of giving information about drug smuggler
अंबाला। नशा तस्कर की सूचना देने की एवज में नारकोटिक इंचार्ज एसआई से रुपये धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने आरोपी को काबू कर लिया। आरोपी की पहचान प्रदीप निवासी नजदीक शिव मंदिर कोटला डडहेड़ी पंजाब वर्तमान पता सुभाष नगर नई दिल्ली के तौर पर हुई। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट के आदेश पर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन

20 अक्तूबर को आरोपी प्रदीप ने एंटी नारकोटिक सेल अंबाला के पुलिस इंचार्ज को फोन कर कहा कि वह पिकअप गाड़ी में 30 किलो गांजा ले जाने वाले आरोपी की सूचना देगा। इसके बदले उसको चार हजार 500 रुपये देने होंगे। नारकोटिक सेल अंबाला उप निरीक्षक विरेंद्र कुमार ने पेटीएम से आरोपी के खाते में राशि जमा करवा दी। इसके बाद आरोपी द्वारा सूचना न देने व रुपये वापस न करने पर पुलिस ने थाना छावनी में धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया था। इंचार्ज पुलिस चौकी रैजिमेंट बाजार उप निरीक्षक नरेश कुमार ने आरोपी को अमरशाह की दरगाह ग्वालथाह बिलासपुर हिमाचल प्रदेश से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पहले ही आपराधिक मामलों में 12 वर्ष कारावास में रह चुका है। आरोपी के आपराधिक रिकार्ड के बारे में पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed