फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   onalain kaar khareedane ke naam par 80 hajaar rupaye kee dhokhaadhadee

ऑनलाइन कार खरीदने के नाम पर 80 हजार रुपये की धोखाधड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Sep 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
onalain kaar khareedane ke naam par 80 hajaar rupaye kee dhokhaadhadee
अंबाला। एक शातिर ठग ने कार बेचने के नाम पर युवक से 80 हजार रुपये ठग लिए। पुलिस ने पीडित युवक की शिकायत पर थाना साइबर क्राइम अंबाला ने धोखाधड़ी के आरोप मेें केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

युवक गौरव ने एसपी जश्नदीप को 18 अप्रैल 2022 को दी शिकायत में बताया कि वह नियमित इंटरनेट उपयोगकर्ता है और 14 अप्रैल दोपहर को वह फेसबुक मार्केट प्लेस पेज देख रहा था। यहां पर उसने बिक्री के लिए सेकेंड हैंड कार देखी। इसके बाद उसने नखरू राम नाम के व्यक्ति से कार खरीदने के संबंध में बात की। उसकी 60 हजार रुपये में कार खरीदने की बात हुई। इसके बाद उस व्यक्ति ने अपने आप को आर्मी ऑफिसर बताया और गाड़ी भेजने के नाम पर परिवहन भुगतान के लिए कहा। इसके बाद पीड़ित ने आरोपी को 2550 रुपये भेज दिए। इसके बाद आरोपी ने संदीप रावत नाम के ड्राइवर के निम्नलिखित अलग-अलग विवरण उसे भेज दिये। दो घंटे के बाद जीपीएस उसने भुगतान के लिए 8 हजार रुपये मांगे। इसके बाद शातिर ने कई बार में पीड़ित से खाते और पेटीएम से शेष रकम ट्रांसफर करवा ली। उसने उससे कहा कि उसकी ये पेमेंट वापस हो जाएगी। जब रकम वापस नहीं आई तो पीड़ित को उसके साथ हुई धोखाधड़ी का पता चला। एसपी के पास से शिकायत पुलिस थाना साइबर क्राइम अंबाला के पास पहुंची जहां पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट और धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed