फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   On World Deaf Day, the Health Department will conduct special investigation for a week

Ambala News: विश्व बधिर दिवस पर स्वास्थ्य विभाग एक सप्ताह तक करेगा विशेष जांच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2024 06:52 AM IST
विज्ञापन
On World Deaf Day, the Health Department will conduct special investigation for a week
अंबाला सिटी। गर्भ के समय में बिना परामर्श के दवा लेने बच्चे के कानों की सेहत को भी बिगाड़ सकता है। अधिकतर मामलों में देखने को मिला है कि माता के बिना विशेषज्ञ की सलाह से दवा खाने के कारण बच्चें के शरीर में कोई न कोई कमी हो जाती है। बहरापन भी उनमें से एक है। यह समस्या 14 वर्ष तक के बच्चों में अधिक रहती है। खसरा और गल घोटु भी इसका एक मुख्य कारण है। इसी को लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा विशेष सप्ताह के तहत विश्व बधिर दिवस मनाया जा रहा है। जिसमें शिविर लगाकर लोगों को कान के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन

एक सप्ताह तक चलेगा अभियान
यह विशेष सप्ताह 23 सितंबर से शुरू होकर 29 सितंबर तक जारी रहेगा। इसमें प्रत्येक स्वास्थ्य केंद्र और नागरिक अस्पताल में जांच शिविर लगाए जांएगे। जांच के बाद बच्चों और व्यस्कों को उपचार का परामर्श भी दिया जाएगा।
विज्ञापन

नियमित जांच जरूरी
सीएमओ डॉ राकेश सहल ने बताया कि भारत में एक लाख की आबादी पर 291 लोग ऐसे होते हैं जिन्हें सुनने में परेशानी होती है। ऐसे में जरूरी है कि अपने कानों की नियमित जांच करवाए। अगर समय पर समस्या का पता चल जाए तो उसका उपचार संभव होता है। अगर उपचार में देरी हो तो मरीज अपने सुनने की क्षमता भी गवा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
विभाग की ओर से एक सप्ताह का कानों की जांच के लिए शिविर लगाए जा रहे हैं। इस दौरान लोगों को उपचार करवाने के लिए भी परामर्श दिया जाएगा।
-डॉ. जशनप्रीत सिंह, नोडल अधिकारी टीकाकरण विभाग अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed