फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   On the strength of the gun, the miscreants carried out the robbery at the petrol pump

बंदूक के बल पर बदमाशो ने पट्रोल पंप पर लूट की वारदात को दिया अंजाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
On the strength of the gun, the miscreants carried out the robbery at the petrol pump
अंबाला सिटी। चंडीगढ़ रोड स्थित कांबोज फिलिंग स्टेशन पर वीरवार सुबह तीन बजे लुटेरे एक लाख रुपये नकद लूट कर फरार हो गए। लूट की पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस ने घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन

कर्मचारियों के अनुसार पेट्रोल पंप पर स्कोडा कार में सवार होकर कुछ लोग तेल डलवाने के लिए आए थे। बदमाशों ने कार में तीन हजार रुपये का तेल डलवाकर टैंक फुल करवाया। टैंक फुल करवाने के बाद पेट्रोल कर्मी ने रुपये मांगे तो एक बदमाश मुंह ढक कर गाड़ी से नीचे उतरा और कर्मचारी पर बंदूक तान दी। साथ ही दूसरे बदमाश ने बेसबॉल का डंडा दिखाते हुए जान से मारने की धमकी देकर जबरन जेब से रुपये निकाल लिए। जेब में रुपये कम होने पर बदमाश पेट्रोल पंप के कार्यालय में ले गए। वहां दो अन्य कर्मचारी सो रहे थे। बदमाशों ने उन सभी को उठाया और बंदूक के बल पर सभी से करीब एक लाख रुपये की नकदी छीन कर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। बता दें कि पहले भी पेट्रोल पंप पर लूट की वारदातें हो चुकी हैं।
विज्ञापन

पुलिस का दावा- जल्द गिरफ्त में होंगे लुटेरे
बलदेव नगर पुलिस चौकी के प्रभारी सुरेश कुमार के मुताबिक पुलिस ने शिकायत के बाद मामला दर्ज छानबीन शुरू कर दी है। साथ ही पेट्रोल पंप कर्मियों से जानकारी जुटाई जा रही है। उन्होंने दावा किया है कि जल्द ही लुटेरों को पकड़ लिया जाएगा। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed