फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   On November 25, students will get complete information to join the army

25 नवंबर को विद्यार्थियों को मिलेगी आर्मी में जाने के लिए पूरी जानकारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 02:36 AM IST
विज्ञापन
On November 25, students will get complete information to join the army
आर्मी अधिकारियों व शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करते उपायुक्त विक्रम सिंह। - फोटो : Ambala
अंबाला सिटी। आर्मी क्षेत्र में रुचि रखने वाले विद्यार्थियों के लिए वीरवार को कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम एसडी कालेज में होगा। इसमें विद्यार्थियों को आर्मी के उच्च अधिकारियों द्वारा आर्मी के क्षेत्र में जाने से संबंधित जानकारी दी जाएगी। इसको लेकर उपायुक्त ने आर्मी अधिकारियों के साथ-साथ शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक ली।
विज्ञापन

उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि जिले के राजकीय स्कूलों में पढ़ने वाले वह विद्यार्थी जो आर्मी में जाने की रुचि रखते हैं, ऐसे विद्यार्थियों को आर्मी से संबंधित संपूर्ण जानकारी मिल सके। इसके बाद वह उसके अनुरूप अपनी तैयारी कर सकें, इसी के तहत 25 नवंबर को ब्लॉक साहा व अंबाला द्वितीय के अंतर्गत आने वाले सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को कार्यक्रम किया जा रहा है।
विज्ञापन

ऐसे ही सभी खंडों में चरणबद्ध तरीके इस तरह कार्यक्रम का किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े अधिकारियों द्वारा बैंकिंग के क्षेत्र में रुचि रखने वाले विद्यार्थियों के लिए पहले से ही उनके स्कूलों में जाकर उन्हें आवश्यक जानकारी दी जा रही है। इस दौरान विद्यार्थियों को लाने व ले जाने, पेयजल की व्यवस्था के साथ-साथ जो भी व्यवस्थाएं करनी हैं, उनके करवाना सुनिश्चित करें। आर्मी के उच्च अधिकारी गगनदीप कत्याल ने बताया कि इस कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को आर्मी में विभिन्न पदों पर जाने के लिए जो भी तैयारी या जिन पुस्तकों का अध्ययन करना होता है, उस बारे उन्हें विस्तार से जानकारी दी जाएगी तथा विद्यार्थियों के जो भी प्रश्न होंगे, उनका भी उन्हें जवाब दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed