फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   On National Cancer Day, experts created awareness and said that early symptoms should be identified.

Ambala News: राष्ट्रीय कैंसर दिवस पर विशेषज्ञों ने किया जागरूक, बोले शुरुआती लक्षणों की करें पहचान

Sat, 08 Nov 2025 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Sat, 08 Nov 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
On National Cancer Day, experts created awareness and said that early symptoms should be identified.
अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल में कैंसर पर व्याख्यान देते विशेषज्ञ। प्रवक्ता
अंबाला। राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस के अवसर पर शुक्रवार को छावनी के नागरिक अस्पताल में अटल कैंसर केयर सेंटर द्वारा एक विशेष जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के लक्षण, कारण, बचाव और उपचार के महत्व के बारे में जानकारी देना रहा। इस मौके पर बड़ी संख्या में मरीजों, स्वास्थ्य कर्मियों और आम नागरिकों ने भाग लिया।
विज्ञापन


कार्यक्रम की अध्यक्षता पीएमओ डॉ. पूजा पैंटल ने की। उन्होंने बताया कि कैंसर आज देश में तेजी से बढ़ती स्वास्थ्य समस्या बन चुका है, लेकिन यदि इसे समय रहते पहचान लिया जाए तो इसका उपचार पूरी तरह संभव है। उन्होंने कहा कि कैंसर शरीर के किसी भी हिस्से में असामान्य कोशिकाओं के अनियंत्रित वृद्धि से होता है, और यह धीरे-धीरे पूरे शरीर को प्रभावित कर सकता है। डॉ. यशपाल वर्मा ने लोगों को समझाया कि इस बीमारी से डरने के बजाय समय पर जांच और इलाज करवाना ही इसका सबसे बड़ा समाधान है।
विज्ञापन

डॉक्टर विकास गुप्ता ने मरीजों और उपस्थित लोगों को कैंसर के शुरुआती लक्षणों की जानकारी दी जैसे, शरीर में किसी गांठ का बनना, बिना वजह वजन कम होना, लंबे समय तक खांसी रहना, मुंह में छाले जो ठीक न हों। डॉक्टर पूजा शर्मा ने महिलाओं में स्तन या गर्भाशय से संबंधित असामान्य बदलाव आदि को लेकर जागरूक किया, उन्होंने कहा कि इन लक्षणों को नजरअंदाज न करें और तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। डॉक्टर रोशनी व्यास ने बताया कि स्वस्थ जीवनशैली अपनाने से कैंसर का खतरा काफी हद तक कम किया जा सकता है। धूम्रपान, तंबाकू सेवन, शराब, जंक फूड और तनाव जैसी आदतें कैंसर को बढ़ावा देती हैं। डॉक्टर अरुण सिंगला ने लोगों से अपील की कि वे नियमित व्यायाम करें, पौष्टिक आहार लें, धूम्रपान और शराब से दूर रहें, तथा हर साल स्वास्थ्य जांच जरूर करवाएं। कार्यक्रम में कैंसर से जूझ चुके मरीजों ने भी अपने अनुभव साझा किए और बताया कि किस तरह समय पर इलाज ने उनकी जिंदगी बचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल में कैंसर पर व्याख्यान देते विशेषज्ञ। प्रवक्ता

अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल में कैंसर पर व्याख्यान देते विशेषज्ञ। प्रवक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed