{"_id":"6173165f61c67248c678d0df","slug":"on-karva-chauth-there-is-an-increase-in-the-market-there-is-a-lot-of-shopping-ambala-news-knl87371067","type":"story","status":"publish","title_hn":"करवाचौथ पर बाजारों में बढ़ी रौनक, खूब हो रही खरीदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करवाचौथ पर बाजारों में बढ़ी रौनक, खूब हो रही खरीदारी
विज्ञापन
करवा चौथ को लेकर चूड़ियों की खरीदारी करती महिलायें।
- फोटो : Ambala
करवाचौथ को लेकर शुक्रवार को बाजार गुलजार दिखाई दिए। सुबह से लेकर शाम तक बाजारों में खूब रौनक रही। खासकर कपड़े व शृंगार के सामान की दुकानों पर महिलाओं की खूब भीड़ दिखाई दी। महिलाएं कपड़े से लेकर शृंगार के सामान की खूब खरीदारी कर रही हैं। मेहंदी पार्लर पर भी महिलाओं ने पिया के नाम की मेहंदी लगवाई।
बता दें कि पति की लंबी आयु के लिए रखा जाने वाला करवाचौथ का व्रत 24 अक्तूबर को मनाया जाएगा। इसी लिए व्रत को लेकर महिलाओं में उत्साह है तथा इसे यादगार बनाने के लिए महिलाएं बाजारों में चूड़ियां, ज्वेलरी व नए सूटों की खरीदारी कर रही हैं।
दूसरी ओर शहर के ब्यूटी पार्लरों में महिलाओं की ओर से एडवांस बुकिंग की जा रही है। पार्लर में एडवांस बुकिंग पर दो से पांच हजार रुपये तक का पैकेज दिया जा रहा है। इसके अलावा मेहंदी लगाने के लिए भी बाजारों में जगह-जगह दुकानें लगी हुई हैं। दुकानदार हाथों में मेहंदी लगाने के लिए महिलाओं से 200 रुपये हाथ तक ले रहे हैं।

करवा चौथ को लेकर कपड़ों की खरीदारी करते हुए।- फोटो : Ambala

करवा चौथ से पूर्व मेंहदी लगवाती महिलायें।- फोटो : Ambala
विज्ञापन