फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   old wave today, fog likely from tomorrow

Ambala News: आज शीतलहर, कल से कोहरा छाने की संभावना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Dec 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
old wave today, fog likely from tomorrow
अमृतसर- दिल्ली राजमार्ग ​पर शाहपुर के पास सुबह के समय छाई धुंध और हाइवे क्रास करता युवक। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। दिसंबर माह आधा बीतने को है। अब तक ठंड ने ज्यादा असर नहीं दिखाया है। एक-दो दिन चली हवा से ठंड बढ़ी थी। धूप निकलने से मौसम फिर सुहावना हो गया है। बुधवार को सुबह से शाम तक धूप निकलने से मौसम सुहावना रहा, हालांकि सुबह और शाम हल्की ठंड रही।
अधिकतम तापमान 23.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार 11 दिसंबर तक शीतलहर चलने के आसार हैं और 12 से 14 दिसंबर तक कुछ जगहों पर घना कोहरा छाने की संभावना है।
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा में मौसम आमतौर पर 14 दिसंबर तक खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान 11 दिसंबर तक उत्तर व उत्तर-पश्चिमी हवा हल्की गति से चलने से रात्रि तापमान में हल्की गिरावट हो सकती है, लेकिन दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

12 दिसंबर से एक और पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 14 दिसंबर के दौरान बीच-बीच में आंशिक बादलवाई रह सकती है। जिससे दिन के तापमान में हल्की गिरावट व रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी संभावित है। इस दौरान हवा में बार-बार बदलाव होने और हवाएं हल्की गति से चलने की संभावना भी बन रही है। वातावरण में नमी बढ़ने से कुछ एक स्थानों पर अलसुबह हल्की से मध्यम धुंध भी रहने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed