{"_id":"67f18a74de445f9b4a0f4097","slug":"officials-will-collect-details-of-tb-patients-in-every-program-of-the-health-department-ambala-news-c-36-1-ame1006-140366-2025-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: स्वास्थ्य विभाग के प्रत्येक कार्यक्रम में टीबी मरीजोंं का विवरण लेंगे अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: स्वास्थ्य विभाग के प्रत्येक कार्यक्रम में टीबी मरीजोंं का विवरण लेंगे अधिकारी
विज्ञापन
अंबाला सिटी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाए जा रहे टीबी मुक्त अभियान के तहत अब से प्रत्येक कार्यक्रम में टीबी मरीजों की जांच होगी। पहले सिर्फ टीबी के कार्यक्रमों में ही मरीजों की जांच व उन्हें मिलने वाले उपचार की रिपोर्ट ली जाती थी।
वर्ष 2025 तक जिले को टीबी मुक्त बनाने के उद्देश्य से यह अभियान शुरू किया किया गया है। स्वास्थ्य विभाग के किसी भी विंग का कोई भी कार्यक्रम होगा तो अधिकारी केंद्र पर जाकर अपने मरीजों के साथ- साथ टीबी के मरीजों का भी ब्यौरा लेगा।
100 दिनों का अभियान भी रहेगा जारी
निक्षय अभियान के तहत 100 दिनों तक लगाए गए विशेष शिविर को भी जारी रखा गया है। आगामी आदेशों तक टीमें जिले में टीबी मरीजों की जांच करती रहेंगी। जिससे जल्द से जल्द जिले में टीबी मरीजों को स्वस्थ किया जा सके। पहले यह अभियान मार्च तक चला था। अब इसे बढ़ा कर वर्ष के अंत तक बढ़ा दिया गया है। वहीं अस्पतालों व अन्य स्वास्थ्य केंद्रों में भी टीबी मरीजों की जांच जारी रहेगी।
विज्ञापन
400 गांवों को करेंगे टीबी मुक्त
जिला अंबाला में टीबी मुक्त अभियान पंचायतों के लिए भी चलाया जा रहा है। इसके तहत वर्ष के अंत तक 90 प्रतिशत से अधिक पंचायतों को टीबी मुक्त करने का लक्ष्य रखा गया है। जिसके लिए विभाग की ओर से पंचायतों के सदस्यों व ग्रामीणों को प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। जिससे वह अपने लक्ष्य को जल्द पूरा कर सके।
डीजी की ओर से टीबी के कार्यक्रम को शामिल करने के निर्देश मिले हैं। जिस पर अब से कार्य शुरू कर दिया गया है।
डॉ नीलम कुश्ववाह, डिप्टी सीएमओ एनसीडी विभाग।