फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Officials will be responsible if the use of tablet in schools is less

Ambala News: स्कूलों में टैबलेट का इस्तेमाल कम होने पर अधिकारी होंगे जिम्मेदार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jul 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
Officials will be responsible if the use of tablet in schools is less
अंबाला सिटी। राजकीय स्कूलों में पढ़ाई के लिए ई-अधिगम के अंतर्गत टैबलेट के ज्यादा इस्तेमाल पर जोर देने के लिए शिक्षा निदेशालय ने विभागीय अधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर दी है। अब जिला व खंड स्तर पर शिक्षा अधिकारी टैबलेट के इस्तेमाल न होने को लेकर जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन

अधिकारी बुधवार को विद्यार्थियों और शिक्षकों द्वारा टैबलेट के इस्तेमाल, डाटा सिम, मेंटनेंस ऑफ टैबलेट को लेकर समीक्षा भी करेंगे। साथ ही स्कूलों का निरीक्षण करेंगे और गूगल फार्म भरकर भी निदेशालय में भेजा जाएगा।
विज्ञापन

स्कूलों में अधिकारी एक महीने में आठ विजिट करेंगे। अधिकारी टैबलेट को लेकर समीक्षा करेंगे और पिछले सप्ताह किए गए कार्य को भी चेक किया जाएगा। अगर कार्य कमजोर मिला तो उन्हें मोटिवेट किया जाएगा और अगर अच्छा मिला तो उनकी सराहना होगी। पिछले सप्ताह की समीक्षा के बाद अगले सप्ताह के कार्य की प्लानिंग भी की जाएगी। अगले दिन निदेशालय में रिपोर्ट सबमिट करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

22 हजार से ज्यादा विद्यार्थियों को दिए टैबलेट



दरअसल, पांच मई 2022 से 9वीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए टैबलेट दिए गए थे। जिले में 22 हजार से ज्यादा विद्यार्थियों और 1500 शिक्षकों को यह टैबलेट दिए गए। पिछले सत्र में एक प्रतिशत से भी कम टैबलेट का इस्तेमाल शिक्षकों व विद्यार्थियों ने पढ़ाई के लिए किया। इसके बाद विभाग ने टैबलेट का इस्तेमाल पढ़ाई के लिए बढ़ाने के लिए शिक्षकों व विद्यार्थियों को जागरूक किया। जून माह की छुट्टियों में भी समर हीरो चैलेंज दिया गया। विभाग समर हीरो चैलेंज में दूसरे प्रयास में प्रदेश में 16वें नंबर पर आया।


कोट्स

ई-अधिगम के तहत राजकीय स्कूलों में जिला व खंड शिक्षा अधिकारी साप्ताहिक समीक्षा करेंगे। साथ ही टैबलेट वितरण, पढ़ाई के लिए इस्तेमाल, मेंटनेंस, अवेयरनेस, मोटिवेट और अगले सप्ताह की प्लानिंग की जाएगी। जिला शिक्षा अधिकारी हर शुक्रवार व खंड शिक्षा अधिकारी हर बुधवार को यह समीक्षा करेंगे। उससे अगले दिन दोपहर तक निदेशालय को रिपोर्ट सबमिट की जाएगी।



-सुरेश कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी, अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed