{"_id":"68a4d2f1998619bb380f339d","slug":"officials-are-playing-hide-and-seek-for-the-restoration-of-ldc-not-finding-a-solution-deshwal-ambala-news-c-36-1-amb1001-148050-2025-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलडीसी की बहाली के लिए अधिकारी खेल रहे आंख-मिचौली, नहीं कर रहे समाधान : देशवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलडीसी की बहाली के लिए अधिकारी खेल रहे आंख-मिचौली, नहीं कर रहे समाधान : देशवाल
Wed, 20 Aug 2025 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Wed, 20 Aug 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
अंबाला छावनी के क्वालिटी सब स्टेशन पर प्रदर्शन करते बिजली कर्मचारी। संवाद
अंबाला। एलडीसी गुरविंदर की बहाली के लिए बिजली कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन लगातार जारी है। एक घंटे की समय अवधि से शुरु हुआ यह प्रदर्शन अब चार घंटे में तब्दील हो गया है। ऐसे में उपभोक्ताओं की परेशानी भी बढ़ने लगी है। मंगलवार को भी अंबाला कैंट के अधीन सभी सब यूनिटों पर चार घंटे का विरोध प्रदर्शन किया गया, जबकि सर्कल के अधीन दोनों यूनिटों के 6 सब डिवीजन में 1 घंटा गेट मीटिंग करके विरोध प्रदर्शन किया गया। बराड़ा में विरोध प्रदर्शन की अध्यक्षता सतबीर देशवाल ने और मंच का संचालन सब यूनिट सचिव गोविंद ने किया। विरोध प्रदर्शन में अंबाला कैंट यूनिट को समर्थन देने के लिए बिलासपुर के यूनिट प्रधान सुनील और उनके सहयोगी विशेष रूप से पहुंचे।
उन्हाेंने बताया कि अगर विरोध प्रदर्शन में उनकी जरूरत पड़ी तो वह पूरी बिलासपुर यूनिट को एक कॉल पर बंद करने का काम करेंगे, वहीं यूनिट प्रधान सतबीर देशवाल ने बताया कि अधिकारी यूनियन के साथ आंख मिचौली का खेल खेल रहे हैं और स्पष्ट बात नहीं बता रहे हैं। अगर उन्होंने एक-दो दिन के अंदर एलडीसी गुरविंदर को बहाल नहीं किया तो अंबाला कैंट यूनिट आगामी रणनीति बनाकर आंदोलन की घोषणा करेगी और इसकी सारी जिम्मेवारी बिजली बोर्ड अधिकारियों और हरियाणा सरकार की होगी।