फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Occupying land in Akbarpur, Vij gave instructions to the DC to investigate and take action

अकबरपुर में जमीन पर कब्जा, विज ने डीसी को दिए जांच कर कार्रवाई के निर्देश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Occupying land in Akbarpur, Vij gave instructions to the DC to investigate and take action
शिकायत सुनते हुए गृह मंत्री अनिल विज। - फोटो : Ambala
अंबाला। हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने शुक्रवार को अपने निवास पर लोगों की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जनता की सुनवाई के दौरान गांव अकबरपुर से आई विद्या रानी ने उसकी जमीन पर कब्जे की शिकायत दी। महिला की शिकायत पर विज ने डीसी को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार छावन निवासी महिला ने गृह मंत्री को दी शिकायत में बताया कि उसका बिजली का मीटर विभाग ने खराब बताकर डेड घोषित कर दिया था। तब 12 हजार रुपये बिल था, मगर कुछ समय पहले उसे एक लाख रुपये बिजली का बिल थमा दिया गया। मामले में गृह मंत्री ने बिजली निगम के एक्सईएन को जांच के निर्देश दिए। गृह मंत्री को गांव राखीगढ़ी जिला हिसार निवासी महिला ने झगड़े के मामले में कार्रवाई नहीं होने की शिकायत दी। इस पर गृह मंत्री ने हिसार के एसपी को जांच के निर्देश दिए।
विज्ञापन

गृहमंत्री के दरबार में करनाल के जमीन के मामले की जांच को लेकर गृह मंत्री ने एसपी करनाल को एसआईटी गठित कर जांच के निर्देश दिए। दरबार में अन्य कई समस्याएं भी उठी, जिनपर कार्रवाई करने के निर्देश गृह मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को दिए। मौके पर एडीसी सचिन गुप्ता, जनस्वास्थ्य विभाग के एसई, एक्सईएन, बिजली निगम एक्सईएन एवं नगर परिषद के सचिव सहित भाजपा मंडल अध्यक्ष राजीव गुप्ता डिम्पल, कमल किशोर जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ई-मेल और डाक के माध्यम से भी सुनी जा रही समस्याएं
गृह मंत्री अनिल विज अपने आवास पर जनसमस्याओं को सुन रहे हैं। हालांकि कोरोना की वजह से इस सिलसिले पर कुछ समय विराम लगा रहा। बताया गया है कि इस दौरान ई-मेल और डाक के माध्यम से भेजी गई समस्याओं पर भी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed