{"_id":"68e6ba18e1d45b16b60d2db8","slug":"occupation-removed-from-panchayat-land-of-kalpi-under-police-protection-ambala-news-c-36-1-amb1002-151119-2025-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: पुलिस सुरक्षा में कालपी की पंचायती जमीन से हटाया कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: पुलिस सुरक्षा में कालपी की पंचायती जमीन से हटाया कब्जा
Thu, 09 Oct 2025 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Thu, 09 Oct 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
अंबाला-जगाधरी रोड गांव कालपी की पंचायती जमीन से कब्जा हटवाते हुए। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी,
बराड़ा। अंबाला-जगाधरी रोड गांव कालपी की पंचायती जमीन से प्रशासनिक अमले ने पुलिस बल के साथ बुधवार को कब्जा हटाया। सरपंच रिंकू ने बताया कि कालपी में स्वास्थ्य विभाग की ओर से डिस्पेंसरी बनाई गई थी, जिसकी बिल्डिंग काफी पुरानी होने के कारण इसे तोड़ दिया गया था। जेसीबी की मदद से कब्जा हटाकर जगह को खाली कराया गया।
इस जगह पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से सब हेल्थ सेंटर के निर्माण की मंजूरी मिल गई।
इस जगह पर गांव के एक व्यक्ति द्वारा दुकान बनाई गई थी, जो पंचायती जमीन में थी। ड्रोन मैपिंग में भी यह जगह पंचायत के नाम दिखाई गई। जिस पर दुकान मालिक को कई बार कब्जा हटाने के लिए कहा गया, लेकिन कब्जा नहीं हटाया गया। सरपंच ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से उन्हें निर्देश मिले थे कि यहां से पंचायत कब्जा हटवाकर दे ताकि यहां सब हेल्थ सेंटर का निर्माण हो सके। बुधवार को पंचायत विभाग की ओर से डयूटी मजिस्ट्रेट के तौर पर पंचायत विभाग के एसडीओ हरजिन्द्र सिंह विभाग टीम और पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जेसीबी की मदद से कब्जा हटवाया। हरजिन्द्र सिंह ने कहा कि कब्जाधारी को करीब पांच बार कब्जा हटाने के लिए विभाग की तरफ से टीम ने कहा था, लेकिन उसने कब्जा नहीं हटाया इसलिए बुधवार को जेसीबी की मदद से कब्जा हटाकर जगह को खाली कराया गया। इस अवसर पर ग्राम सचिव प्रवीण कुमार समेत अन्य पंचायत सदस्य भी मौजूद रहे।