{"_id":"592487214f1c1b21445359fe","slug":"nspection-of-deputy-director-lentil-sample-stoppage-on-supply-ambala-cantt","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिप्टी डायरेक्टर का निरीक्षण, दाल का लिया सैंपल, सप्लाई पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिप्टी डायरेक्टर का निरीक्षण, दाल का लिया सैंपल, सप्लाई पर रोक
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला
Updated Wed, 24 May 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राशन डिपो पर सप्लाई की गई चना दाल की सप्लाई फिलहाल रोक दी गई है। आशंका जताई जा रही है कि यह दाल मिलावटी हो सकती है, जबकि इसी के सैंपल भी लिए गए हैं। इस सूचना के बाद राशन डिपो संचालकों में हड़कंप की स्थिति है, वहीं इन सैंपलों की जांच भी करवाई जा रही है। ऐसे में माना जा रहा है कि विभाग की यह कार्रवाई किसी घपले की ओर इशारा भी कर रही है।
विज्ञापन
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिला अंबाला के राशन डिपो पर सप्लाई की गई चना दाल पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं। बताया जाता है कि इस दाल की क्वालिटी को लेकर शंकाएं हैं। हालांकि कई राशन डिपो पर यह दाल सप्लाई कर दी गई हैं, लेकिन कई डिपो पर यह दाल अभी सप्लाई होनी है। इसी को लेकर यह शंकाएं विभागीय अधिकारियों तक भी पहुंची, जिसके बाद विभाग में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार इसी को लेकर विभागीय अधिकारियों ने अंबाला में आकर इस शंकाओं के मद्देनजर कई डिपो पर चना दाल को चेक किया है। लेकिन यह सवाल भी उठाए जा रहे हैं कि आखिर कैसे यह दाल डिपो पर सप्लाई हो गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए विभाग के उच्चाधिकारियों ने भी कमर कस ली और अंबाला में आकर इसकी जांच शुरू की। बताया जाता है कि अंबाला में यह जांच खाद्य एवं पूर्ति विभाग के डिप्टी डायरेक्टर की अगुवाई में की गई जबकि इस दौरान उनके साथ आए अधिकारियों ने राशन डिपो पर मिली चना दाल के सैंपल भी लिए हैं।
विज्ञापन
जल्द नियमित होगी सप्लाई
अंबाला में राशन डिपो पर जाकर दाल के सैंपल लिए गए हैं। इन सैंपलों की जांच रिपोर्ट मंगवाई गई है। फिलहाल दाल की सप्लाई पर रोक है, जबकि जल्द ही इसे नियमित कर दिया जाएगा।
- केके विश्नोई, डिप्टी डायरेक्टर, खाद्य एवं पूर्ति विभाग