फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Now you have your CM, you can get as much work done as you want: Chief Minister

इब तो आपका सीएम है जितने मर्जी काम करा लो : मुख्यमंत्री

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Now you have your CM, you can get as much work done as you want: Chief Minister
बराड़ा में आयोजित जन आशीर्वाद रैली में सीएम लोगों को संबो​धित करते हुए। संवाद
बराड़ा। देश के प्रधानमंत्री भारत को विकसित बनाना चाहते हैं और इसमें सभी का सहयोग जरूरी है। वह आज बराड़ा आए हैं और यहां की जनता से मांग करते हैं कि वह देश को विकसित बनाने के लिए भाजपा को मजबूत करें। यह बात शनिवार को मुख्यमंत्री नायब सैनी ने बराड़ा के मुख्य बाजार में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बराड़ा के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। सीएम ने कहा इब तो आपका अपना सीएम है, जितने मर्जी काम करवा लो। हरियाणा सरकार ने बिना पर्ची बिना खर्ची के 25 हजार युवाओं को नौकरी दी। प्रदेश में विकास कार्य कराने के लिए हमारे पास विजन भी है और हमारी नियत भी है। हमारी सरकार ने चुनाव के दौरान जो वादे किए उनमें से 100 दिनों में 18 वादे पूरे किए बाकी 10 वादे भी कतार में हैं जो जल्द ही लागू हो जाएंगे।
विज्ञापन


कांग्रेस पार्टी ट्वीट की पार्टी

सीएम नायब सैनी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ट्विट की पार्टी रह गई है। यह तो केवल घर बैठे ट्वीट कर देते हैं कहते हैं बस काम चल गया। इनको जीरो पर आउट कर दो। केजरीवाल पर चुटकी लेते हुए सीएम ने कहा कि केजरीवाल ने कहा कि हरियाणा उन्हें जहरीला पानी पीला रहा है, दिल्ली की जनता ने उसे ऐसा पानी पिलाया कि अभी तक होश नहीं आई। वैसे तो होश कइयों को नहीं आ रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed