फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Now traffic vigilance keeps an eye on drivers who break rules

Ambala News: अब ट्रैफिक विजिल से नियमों तोड़ने वाले वाहन चालकों पर नजर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2024 03:49 AM IST
विज्ञापन
Now traffic vigilance keeps an eye on drivers who break rules
अंबाला। अंबाला जिले में ट्रैफिक नियमों की पालना करवाने और ट्रैफिक नियमों को तोड़ने वाले वाहन चालकों पर अब ट्रैफिक विजिल से नजर रखी जाएगी। इस योजना में पुलिस द्वारा एक व्हाट्सएप नंबर और टेलीफोन नंबर जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

इसका कंट्रोल ट्रैफिक पुलिस के कंट्रोल रूम में होगा। अहम पहलू यह है कि ट्रैफिक विजिल में आम नागरिक की सहभागिता को सुनिश्चित किया जाएगा। इस योजना के अनुसार निर्धारित व्हाट्सएप नंबर पर कोई भी व्यक्ति ट्रैफिक नियमों की अवहेलना करने वाले का वीडियो या फोटो अपलोड कर सकेगा। इसके लिए डीएसपी ट्रैफिक और आरटीए सचिव को योजना को अमलीजामा पहनाने की जिम्मेवारी सौंपी गई है। आगामी दो या तीन दिनों में इस योजना का पूरा प्रारूप तैयार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

इस प्रारूप के अनुसार प्रत्येक नागरिक ट्रैफिक विजिल के साथ जुड़कर अंबाला जिले की सेवा करने में अपना सहयोग दे सकेगा। इस योजना पर जिला सडक़ सुरक्षा समिति के सभी सदस्यों ने अपनी सहमति व्यक्त की है। इस हाउस की बैठक में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए यह संकल्प लिया गया है। इसके अलावा ट्रैफिक विजिल योजना के अनुसार अंबाला जिले का कोई भी नागरिक किसी भी समय दो पहिया वाहन पर हेलमेट न पहनने, तीन लोग बैठकर चलने, लाल बत्ती पार करने व सीट बेल्ट न पहनने जैसे ट्रैफिक नियमों की अवहेलना करते हुए फोटो और वीडियो अपलोड कर सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए ट्रैफिक पुलिस निर्धारित मापदंड भी तैयार करेगा। उन्होंने कहा कि आगामी कुछ ही दिनों में इस योजना को अमलीजामा पहना दिया जाएगा। उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने अंबाला जिले में बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं और इन दुर्घटनाओं में हो रही मृत्यु को देखकर ही इस प्रकार का निर्णय लिया और योजना तैयार करने के लिए सभी अधिकारियों से सुझाव भी आमंत्रित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed