फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Now the exam of 6204 learners will be held on 30th March

Ambala News: अब 6204 लर्नर्स की परीक्षा 30 मार्च को

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Mar 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Now the exam of 6204 learners will be held on 30th March
राजकीय स्कूल में बनाए गए सामाजिक चेतना केंद्रों का निरीक्षण करते हुए उल्लास जिला समन्वयक कृष्ण
अंबाला सिटी। उल्लास कार्यक्रम के तहत राजकीय स्कूलों में बनाए सामाजिक चेतना केंद्रों का उल्लास जिला समन्वयक कृष्ण पुनिया ने निरीक्षण किया। यह परीक्षा 30 मार्च को होगी।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक नग्गल, राजकीय उच्च विद्यालय मटहेड़ी शेखां और राजकीय प्राथमिक पाठशाला अमीपुर के सामाजिक चेतना केंद्रों का निरीक्षण किया। उल्लास जिला समन्वयक कृष्ण पुनिया ने बताया कि निरीक्षण के दौरान सभी तीनों केंद्र पर लर्नर्स को वालंटियर शिक्षकों की ओर से पढ़ाते हुए पाया और विद्यालय की ओर से सभी आवश्यक सुविधाएं दी जा रही हैं। विभागीय निर्देशानुसार जिला शिक्षा अधिकारी, जिला उल्लास समन्वयक सहित अन्य अधिकारियों की ओर से उल्लास सामाजिक केंद्रों का निरीक्षण किया जा रहा है। उल्लास कार्यक्रम के अंतर्गत सभी राजकीय स्कूलों में सामाजिक चेतना केंद्र बनाए गए हैं। जहां उल्लास कार्यक्रम के तहत पंजीकृत 15 वर्ष और इससे ऊपर की आयु के लर्नर्स को वालंटियर शिक्षकों की ओर से पढ़ाया जाता है।
विज्ञापन

सरकारी स्कूलों के अध्यापक सर्वे करते हैं। जो अपने गांव-शहरी क्षेत्र का सर्वे कर अनपढ़ लोगों को लर्नर्स और आठवीं कक्षा से उससे ऊपर शिक्षित बच्चों, व्यक्तियों को वालंटियर शिक्षकों के रूप में उल्लास एप से पंजीकृत करते हैं। वालंटियर शिक्षक सामाजिक चेतना केंद्र या घर पर लर्नर्स को विभाग की ओर से साझा की गई शिक्षण सामग्री की सहायता से पढ़ाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed