फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Now the cantonment board will be illuminated with automated system

Ambala News: अब स्वचलित सिस्टम से जगमग होगा कैंटाेनमेंट बोर्ड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Mar 2024 03:04 AM IST
विज्ञापन
Now the cantonment board will be illuminated with automated system
हरिंदर पाल सिंह
विज्ञापन

अंबाला। बिजली की बचत को लेकर कैंटोनमेंट बोर्ड अंबाला (सीबीए) ने योजना तैयार कर ली है। इसकी शुरुआत स्ट्रीट लाइटों से की जाएगी जोकि सेन्य क्षेत्रों सहित बोर्ड के रिहायशी इलाकों में लगी हुई हैं। 600 स्ट्रीट लाइटों को ऑन-ऑफ करने के लिए स्वचलित सिस्टम लगाया जाएगा जोकि अंधेरा होते ही लाइटों को ऑन कर देगा और उजाला होती ही लाइटों को बंद कर देगा।कैंटोनमेंट बोर्ड ने इस योजना को सिरे चढ़ाने के लिए ठेका जारी कर दिया है।
इस योजना पर लगभग 12 लाख 47 हजार 40 रुपये खर्च होंगे। इसमें अलग-अलग क्षेत्रों में 30 स्वचलित बोर्ड स्थापित किए जाएंगे जोकि 20 स्ट्रीट लाइटों को एक साथ कंट्रोल कर पाएंगे। इसमें लगभग 41 हजार 568 रुपये खर्च होंगे। वहीं इसमें एक ऐसा सिस्टम भी लगाया जाएगा कि अगर कोई एक या अधिक स्ट्रीट लाइट खराब होती हैं तो इसकी जानकारी भी संबंधित विभागीय अधिकारी के पास पहुंच जाएगी।
विज्ञापन

लगेंगी 150 तिरंगा लाइट्स
बोर्ड क्षेत्र की खूबसूरती बढ़ाने और लोगों में देशभक्ति की भावना जागृत करने के लिए 150 तिरंगा लाइट्स लगाई जाएंगी जोकि बोर्ड के अधीन क्षेत्र माल रोड, स्टाफ रोड और जवाहर लाल नेहरू मार्ग के बिजली खंभों पर लगाई जाएंगी। यह कार्य आजादी के अमृत महोत्सव के तहत करवाया जाएगा। इस पर 4 लाख 69 हजार 50 रुपये खर्च होंगे। तिरंगा लाइट्स की लंबाई 18 मीटर होगी जोकि वाटरप्रूफ होंगी। इसकी गांरटी भी 24 माह के लिए निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई योजनाओं पर चल रहा काम : विनित लोटे
बोर्ड को खूबसूरत बनाने के लिए कई योजनाओं पर कार्य चल रहा है। सबसे जरूरी कार्य बिजली की बचत है। इसके लिए स्ट्रीट लाइटों को अब स्वचलित सिस्टम से ऑन-ऑफ किया जाएगा। इसी प्रकार माल रोड सहित कुछ अन्य सड़कों पर तिरंगा लाइट्स लगाई जाएंगी।
विनित लोटे, मुख्य अधिशासी अधिकारी, सीबीए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed