फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Now students will learn to test the purity of food items in schools

Ambala News: अब स्कूलों में खाद्य पदार्थों की शुद्धता परखना सीखेंगे विद्यार्थी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jul 2023 01:55 AM IST
विज्ञापन
Now students will learn to test the purity of food items in schools
रवींद्र नैन
विज्ञापन

पानीपत। जिले के राजकीय स्कूलों में गुणवत्ता परक शिक्षा देने के उद्देश्य से शिक्षा विभाग और भारत मानक ब्यूरो ने नई पहल की है। इस पहल के तहत राजकीय स्कूलों में बीआईएस यानी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड क्लब बनेंगे।
इनमें विद्यार्थियों को उत्पादों की मानकीकरण, चिह्न, गुणवत्ता व शुद्धता परखने के बारे में जानकारी दी जाएगी। अब तक जिन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थी नए तरीके से पढ़ाई कराना सीखते थे। अब उसी तरह की गतिविधियों से विद्यार्थी उत्पादों की गुणवत्ता के बारे में जानना सीखेंगे। पहले चरण में जिले के विज्ञान संकाय वाले 32 राजकीय स्कूलों में ये क्लब खोले जाएंगे।
विज्ञापन



राजकीय स्कूलों में शिक्षा ग्रहण करने वाले विद्यार्थियों की विज्ञान संकाय में रचि बढ़ाने के लिए शिक्षा विभाग ने बीआईएस क्लब खोलने का निर्णय लिया है। इस दौरान क्लबों में नौवीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को विभिन्न प्रकार की गतिविधियां करवाई जाएंगी। इनका आयोजन क्लब के सदस्यों द्वारा किया जाएगा। जिले में प्रत्येक खंड में नोडल अधिकारी बनाएं गए हैं। इन क्लब में 15 विद्यार्थियों को सदस्य नियुक्त किया जाएगा। इसमें विज्ञान संकाय के एक शिक्षक को को-आर्डिनेटर बनाया जाएगा। प्रिंसिपल नोडल अधिकारी बनाया गया है। क्लब के नोडल अधिकारी व सदस्यों की पूरी जानकारी विभाग को जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



दो वर्षों के लिए हाेगा क्लब का गठन

जिला विज्ञान विशेषज्ञ संदीप कुमार ने कहा कि भारतीय मानक ब्यूरो ने शैक्षिक संस्थानों में मानक क्लब बनाने की शुरुआत कर दी गई है। जिले के 32 स्कूलों में से 18 में बीआईएस क्लब बनाए जा चुके हैं जिनमें समालखा खंड के सभी छह स्कूल शामिल हैं। यहां पर शिक्षक की भूमिका मार्गदर्शक के रूप में महत्वपूर्ण रहेगी। स्कूलों में स्कूल मुखिया द्वारा दो वर्षों के लिए नामित विज्ञान अध्यापक या प्राध्यापक के नेतृत्व में मानक क्लब का गठन किया जा सकता है।


विभिन्न गतिविधियों से दिया जाएगा ज्ञान

बीआईएस क्लबों में विद्यालय स्तर पर प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया जाएगा। इसमें प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, निबंध लेखन प्रतियोगिता, मानक और गुणवत्ता पर बहस या वाद-विवाद जैसी विभिन्न गतिविधियां करवाई जाएंगी। मार्गदर्शक शिक्षकों द्वारा समय- समय पर मानक क्लब के तहत बैठक, सेमिनार, कार्यशालाएं भी करवाई जाएंगी। सरकारी संस्था का लक्ष्य विद्यार्थियों की कम उम्र में मानकीकरण और गुणवत्ता की अवधारणा को पेश करना है।


प्रत्येक स्कूल को मिलेगा 10 हजार का बजट
प्रत्येक स्कूलों में जागरूकता गतिविधियां कराने के लिए भारत मानक ब्यूरो की ओर से 10 हजार रुपये का बजट दिया जाएगा। इस बजट से प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। इसमें प्रथम को एक हजार, द्वितीय को 750, तृतीय को 500 व सांत्वना पुरस्कार में 250 रुपये दिए जाएंगे। इसके लिए सभी स्कूलों के प्राचार्य को इसकी जानकारी ब्लॉक शिक्षा अधिकारी को देनी होगी। ऑनलाइन बैंक खाते में रुपये आएंगे। जिला विज्ञान विशेषज्ञ संदीप कुमार ने बताया कि नौवीं से 12वीं कक्षाओं में विद्यार्थियों के स्कूलों में बीआईएस क्लब बनाए जा रहे हैं। 32 सरकारी स्कूलों में ये क्लब बनेंगे। विज्ञान संकाय से जुड़े सभी स्कूलों को क्लब बनाकर रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए हैं।


वर्जन-
विद्यार्थियों को उत्पादों की गुणवत्ता आदि की जानकारी के प्रति जागरूक किया जाएगा। कई गतिविधियां आयोजित होंगी। क्लब के लिए विशेष रूप से मेंटर नियुक्त किए जाएंगे। जिन्हें विभाग की ओर से खासतौर पर प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।
- कुलदीप दहिया, जिला शिक्षा अधिकारी, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed