फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Now students' classes will be held at another place

Ambala News: अब दूसरी जगह लगेंगी विद्यार्थियों की कक्षाएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Aug 2024 06:58 AM IST
विज्ञापन
Now students' classes will be held at another place
अंबाला। छावनी के राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में फॉल सिलिंग व लेंटर टूटकर गिरने से विद्यार्थियों को वहां बैठाना बंद कर दिया है। अभी जनसंचार विभाग के विद्यार्थियों को दूसरी जगह पर अस्थायी रूप से शिफ्ट किया गया है। प्राचार्य के आने के बाद स्थाई रूप से कॉलेज में जगह दी जाएगी। वहीं, कॉलेज की ओर से पीडब्ल्यूडी बीएंडआर, एसडीएम, डीसी और उच्चतर शिक्षा विभाग उच्च अधिकारियों को भी पत्र भेजा गया है। साथ ही लैब का सामान भी दूसरे कमरे में शिफ्ट करवा दिया गया है।
विज्ञापन

कॉलेज की कार्यकारी प्राचार्या अंजू जगपाल ने बताया कि फॉल सिलिंग गिरने के बाद पीडब्ल्यूडी बीएंडआर, एसडीएम, डीसी और उच्चतर शिक्षा विभाग को पत्र लिखा गया है ताकि भवन को लेकर आगामी कार्यवाही की जा सके। उस दौरान एक विद्यार्थी को सिलिंग गिरने से मामूली चोट लग गई थी, लेकिन वह विद्यार्थी ठीक है। गुरुवार को भी विद्यार्थी कॉलेज आया था। उन्होंने बताया कि कॉलेज का भवन पहले से असुरक्षित है या नहीं, उन्हें इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। उन्होंने बताया कि उनको कॉलेज प्राचार्य की अनुपस्थिति में कुछ दिन के लिए चार्ज मिला है। दरअसल, बीते दिनों कॉलेज के जनसंचार विभाग की लैब की अचानक से फॉल सीलिंग और लेंटर टूटकर गिर गया था। इससे एक छात्र को मामूली चोट आई थी। सिलिंग गिरने से बड़ा हादसा होने से बच गया था। हादसे के दौरान लैब में सामान भी पड़ा था, जिसमें कुर्सी, बेंच सहित अन्य सामान शामिल था। यह भवन कई वर्ष पुराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed